आज कुमार विश्वास दिल्ली में करेंगे संवाद, बढ़ सकती है ‘आप’ की कलह

आम आदमी पार्टी में चल रही कलह रविवार से बढ़ने की आशंका है। पार्टी आलाकमान से नाराज चल रहे कुमार विश्वास रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं।
आज कुमार विश्वास दिल्ली में करेंगे संवाद, बढ़ सकती है 'आप' की कलह विश्वास ने पार्टी के पांचवें स्थापना दिवस पर इसकी घोषणा की थी। उनका आरोप है कि पार्टी नेताओं का कार्यकर्ताओं से संवाद खत्म हो रहा है। उसे कायम करने के लिए विश्वास सप्ताह में एक बार कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी बात सुनेंगे।

गौरतलब है कि पार्टी में इस समय दो गुट चल रहा है। एक गुट जो कुमार विश्वास के साथ है पार्टी के अंदर शुरू से जुड़े रहने के बाद भी उपेक्षित महसूस कर रहा है। दूसरा गुट केजरीवाल के नजदीक है। कुमार विश्वास अपना गुस्सा कई बार अपनी कविताओं से पार्टी के मंच और उससे इतर भी रख चुके हैं।

इसे लेकर वह कई बार अपने ही पार्टी नेताओं के निशाने पर रहे हैं। ऐसे में देखना यह है कि रविवार को कुमार विश्वास के पहले कार्यकर्ता संवाद में कितने लोग पहुंचते हैं। उनका विरोधी गुट भी इस कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए है। 

 
 
Back to top button