आज भारतीय सर्राफा बाजारो में सोना-चांदी दोनों के रेटों में नजर आया ये बदलाव, जानें कीमत

भारतीय सर्राफा बाजार ने गुरुवार यानि 17 नवंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। कानपुर में सोना में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है जबकि चांदी में बढ़ोत्तरी नजर आई।  आगरा और गोरखपुर शहरों में सोना और चांदी दोनों के रेटों में बदलाव नजर आया।

कानपुर में सोना स्थिर रहा, लेकिन चांदी में उछाल दिखा। बुधवार को सोना 52750 प्रति दस ग्राम और चांदी 61700 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 52800 प्रति दस ग्राम और चांदी 61750 प्रति किलो थी।  

आगरा में सोना गिरा है जबकि चांदी स्थिर रही। बुधवार को सोना 52800 प्रति दस ग्राम और चांदी 61500 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 52500 प्रति दस ग्राम और चांदी 61500  प्रति किलो थी।  

गोरखपुर में सोना और चांदी दोनों के रेट में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को सोना 54500 और चांदी 61500 प्रति किलो रही। गुरुवार को सोना 53800 प्रति दस ग्राम और चांदी 61000 प्रति किलो थी। 

बरेली में गुरुवार को सोना 50800 प्रति दस ग्राम और चांदी 63000 प्रति किलो रही।  सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। 

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Back to top button