आज लंच में ट्राई करें झटपट से बनने वाली ‘मसूरदाल बिरयानी’, जानिए विधि

वीकेंड में खाना बनाने में ज्यादा टाइम वेस्ट नहीं करना चाहती, तो इस बार ट्राई करें मसूर दाल बिरयानी। झटपट से बनने वाली ये रेसिपी है टेस्टी और हेल्दी भी। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
विधि :
- सबसे पहले कम पानी में मसूर दाल काे थोड़ा खिला-खिला पका लें।
- चावल काे भी लगभग 80% पका लें।
- पैन में तेल गरम करें। सारे खड़े मसाले डालें।
- इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें लहसुन व अदरक का पेस्ट डालकर पकाएं।
- फिर इसमें करीपत्ते, हरी मिर्च का पेस्ट, नमक व सभी मसाले डालकर भूनें। अब बारी है इसमें उबली हुई मसूर मिलाने की।
- दही में पीला कलर, स्टार फूल डाल कर मिक्स करें। इसे दाल में डालें। चावल मिक्स करें। टमाटर, हरा धनिया, पुदीना डाल कर मिक्स करें।
- बीच-बीच में येलो फूड कलर भी डाल लें। बीस मिनट तक इसे दम पर पकाएं।
- परोसते समय देसी घी डाल डालें।
- इसी विधि से चने की दाल की बिरयानी भी बना सकती हैं। आलू के रायते के साथ परोसें।





