कर्मचारियों को बेगुनाही साबित करने के लिए खौलते तेल में हाथ डालने पर किया मजबूर

दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बेगुनाही साबित करने के लिए कर्मचारियों को खौलते तेल में हाथ डालने के लिए मजबूर किया गया। सोशल मीडिया पर रूह कंपाने वाली घटना का वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।  बेगुनाही साबित
घटना गुजरात के अहमदाबाद की है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक कमशीभाई पटेल के बेटे के पेट्रोल पंप से 6 लाख रुपये चोरी हो गए थे। घटना के बाद पेट्रोल पंप के मैनेजर ने पुलिस में केस दर्ज कराया। 

वहीं मालिक को कर्मचारियों पर चोरी करने का शक हुआ। इस पर मालिक सभी कर्मचारियों को जुंबुथड़ के मेलडी माता के मंदिर ले गया। यहां पर 10 कर्मचारियों के कढ़ाई में खौलते तेल में हाथ डलवाए। 

इसी दौरान वीडियो भी बना लिया गया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वारयल होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने वीडियो में दिख रहे पांच लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। 

इसे भी पढ़े: नाबालिग छात्रा को फेल करने की धमकी देकर शिक्षक बनाता था शारीरिक संबंध

पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक कामशी के बेटे के पेट्रोल पंप पर एक ऑफिस बना है, यहां रखी तिजोरी में 11 लाख से ज्यादा नकदी रखी थी। 30 अक्टूबर को तिजोरी से 6 लाख रुपये चोरी हो गए। 

बताया जा रहा कि तिजोरी में पासवर्ड लगा था, इसलिए पेट्रोल पंप के मालिक को कर्मचारियों पर चोरी का शक हुआ। इसलिए कर्मचारियों की अग्निपरीक्षा ली गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button