माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए धनतेरस के दिन करें यह उपाय, होगा ये फायदा

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन त्रयोदशी या धनतेरस के नाम से जाना जाता है। धनतेरस से ही विश्व प्रसिद्ध दिवाली पर्व की शुरूआत होती है। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और देवताओं के चिकित्सक भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर को मनाया जाएगा। वैसे तो ज्यादातर लोग इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और धातु की चीजें खरीदते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे धनतेरस के दिन खरीदने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी।
हर साल धनतेरस पर लोग कुछ न कुछ खरीदते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपको इस दिन सिर्फ 5 रुपए का साबुत धनिया खरीदना चाहिए। जी हां, धनतेरस के दिन सिर्फ धनिया खरीदकर आप आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।
यह उपाय साबुत धनिया से करें
धनतेरस पर सिर्फ 5 रुपए का साबुत धनिया खरीदें। फिर इसे पूजा घर में रखें और दिवाली के दिन इसकी पूजा करें। अगली सुबह इसे किसी गमले या बगीचे में फैला दें। ऐसी मान्यता है कि धनिया के हरे पौधे घर में खुशहाली लाते हैं।
धनिया का कौन-सा पौधा है फायदेमंद?
यदि सूखे धनिया से हरा पौधा निकले तो आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। यदि धनिया का पौधा पतला हो तो घर में सामान्य आय होगी। इसके अलावा गमले से पीले, रोगग्रस्त या न निकलने वाले पौधे आर्थिक परेशानी का कारण बन सकते हैं।