ताजगी पाने के लिए ऐसे बनाइए लेमन मिंट आइस टी

गर्मी में मेहमानों के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं तो बनाइए लेमन मिंट आइस टी जो उन्हें देगी तुंरत राहत. इसे बहुत ही कम समय में बनाया जा सकता है.

ताजगी पाने के लिए ऐसे बनाइए लेमन मिंट आइस टीएक नज़र
रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 2 – 4समय : 5 से 15 मिनटकैलोरी : 35मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
दो गिलास पानी
चीनी 50 ग्राम
दो छोटा चम्मच चायपत्ती
नींबू के 3 टुकड़े (पतले गोल स्लाइस)
पुदीने की 10-12 पत्तियां
बर्फ के कुछ टुकड़े
एक बड़ा चम्मच नींबू का रस
विधि
– सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी, चीनी , चायपत्ती डालकर उबालें.
– 3 से 4 मिनट बाद इस मिश्रण को एक जग में डाल लें.
– अब एक गिलास में नींबू के दो टुकड़े, पुदीने की पत्तियां और बर्फ डालें.
– इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और चायपत्ती का मिश्रण डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
– तैयार है लेमन मिंट आइस टी . नींबू के बचे एक टुकड़े से गार्निश कर सर्व करें.

Back to top button