1 साल में ही सेलेब्रिटी बने तैमूर, पूरे बॉलीवुड ने किया बर्थडे विश

पटौदी खानदान के छोटे नवाब तैमूर अली खान कल 1 साल के हो गए। तैमूर का जन्मदिन होटल में नहीं बल्कि पटौदी पैलेस में मनाया गया। तैमूर के जन्मदिन की तैयारियां करने के लिए सैफ-करीना, करिश्मा और बबीता पहले ही पटौदी पैलेस पहुंच चुकी थीं।
 1 साल में ही सेलेब्रिटी बने तैमूर, पूरे बॉलीवुड ने किया बर्थडे विश

इस अवसर पर करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, शर्मिला टैगोर, सब्बा अली खान, समायरा, कियान राज के अलावा दिल्ली के कई मेहमानों ने पार्टी में शिरकत की। इन सब की उपस्थिटि में नन्हे तैमूर ने केक काटा।
 

तैमूर के जन्मदिन की धूम न केवल पटौदी खानदान में बल्कि बॉलीवुड में भी देखने को मिली। सभी ने अपने अपने तरीके से छोटे नवाव को विश किया। सेलेब्स ने तैमूर की क्यूट तस्वीरें साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। विश करने वालों में सबसे पहले थीं तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर। करिश्मा ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा हमारे खुशियों के बंडल को जन्मदिन की बधाई। हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।ऋषि कपूर ने भी तैमूर को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो तैमूर! भगवान का आशीर्वाद तुम पर बना रहे।

करण जौहर ने भी तैमूर को बधाई दी। उन्होंने इन्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो तैमूर। उम्मीद करता हूं तुम मेरे बच्चों के साथ उतना ही इन्जॉय करोगे जितना मै तुम्हारे मां-पापा के साथ करता हूं।

वहीं करीना कपूर की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने भी नन्हे तैमूर को बधाई दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button