TIKTOK स्टार का बॉलीवुड डेब्यू, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर आज के समय में कई ऐप ऐसे हैं जो कि टैलेंटेड लोगों को प्लेटफॉर्म दे रहे हैं और अब इसी बीच टिक टॉक वीडियोज की स्टार मानी जाने वाली एक्ट्रेस एकता जैन को भी ऐप का काफी फायदा मिला है. एकता द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर सीनियर एक्टर धर्मेंद्र के साथ एक वीडियो साझा किया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी छे साथ वायरल हो गया है. आपको यह बता दें कि एकता जल्द ही धर्मेंद्र के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘खली बली’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.

एकता द्वारा हल ही में अपने इंस्टाग्राम पर ये ह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के साथ नजर आ रही हैं. एकता द्वारा इस पर लिखा गया है कि सीनियर एक्टर धर्मेंद्र से फिर से मुलाकात हुई है और उनसे मिलना हमेशा एक ऊर्जा से भर देता है.

आपको जानकारी के लिए बता दें कि टिकटॉक स्टार एकता द्वारा  हिंदी, हिंग्लिश और संस्कृत में कई टीवी सीरियल और हिंदी फिल्मों में काम किया गया है. टिकटॉक ऐप पर पहले से ही काफी लोकप्रिय एकता के चार लाख फॉलोअर्स मौजूद हैं. आपको बता दें कि फिल्म ‘खली बली’ के लेखक और निर्देशक मनोज शर्मा हैं. फिल्म की शूटिंग मुंबई और लखनऊ में के जाएगी. जबकि इस फिल्म में धमेंद्र, मधु सिंह, कायनात अरोड़ा, रजनीश दुग्गल, रोहन मेहरा, विजय राज, राजपाल यादव, हेमंत पांडे, असरानी, यासमीन खान और एकता जैन अभिनय करते हुए नजर आने वाले है.

https://www.instagram.com/p/BzPx8PdgSH9/?utm_source=ig_embed

Back to top button