जिनके हाथो में होती हैं ऐसी रेखा, नहीं रहते इरादों पर टिके

हस्तरेखा से जीवन के भविष्य के बारे में सटीक आकलन किया जा सकता है। हाथों की विभिन्न रेखाएं आपके भाग्य को प्रभावित करती हैं। इसमें से एक है सूर्य रेखा। यदि सूर्यरेखा चंद्र पर्वत से शुरू होती है तो ऐसे व्यक्ति का भाग्य खुद की मेहनत से नहीं बल्कि दूसरे व्यक्ति की इच्छा और सहायता से तय होगा। ऐसे व्यक्ति की उसे मित्र या संबंधी सहायता करते हैं। इसी तरह यदि सूर्यरेखा चंद्र पर्वत से शुरू होकर अनामिका तक पहुंच तो यह बहुत ही खास है।
ऐसे व्यक्ति का जीवन अनेक घटनाओं से भरा होता है। ऐसे लोगों का जीवन कुल मिलाकर संदेहपूर्ण रहता है। उनके जीवन में बहुत से बदलाव आते रहते हैं। यदि सूर्य रेखा चंद्र स्थान से निकलकर भाग्य रेखा के समानान्तर चले तो ऐसे व्यक्ति का भाग्य सुखमय हो सकता है। यदि ऐसे व्यक्ति के जीवन में प्रेम संबंध बाधक ना बनें और मस्तिष्क रेखा साथ तो वह तेजस्वी और प्रसन्नचित होता है। हालांकि ऐसे व्यक्ति अपने विचारों को स्थिर नहीं रख पाते। वे अपने विचारों को एकाएक बदलते रहते हैं। ऐसा व्यक्ति यश पाने को लालायित रहता है, लेकिन अपने संकल्प पर नहीं टिके रहने से वह इन कोशिशों में सफल नहीं हो पाता।





