इस साल ये एक्टर करेगा ऐसे 5 धमाके, की पूरी फिल्म इंडस्ट्री को रख देगा हिलाके


कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। दर्शकों को ट्रेलर काफी पसंद आया है। यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे नजर आएंगी। ये फिल्म सेनिटरी पैड्स पर आधारित है। यह फिल्म ट्विंकल खन्ना के प्रोडक्शन में बन रही है।
फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल बिता चुके अक्षय कुमार ने अपने करियर में कभी कोई साउथ की फिल्म नहीं की है। इस बार अक्षय रजनीकांत स्टारर साउथ फिल्म ‘रोबोट 2’ में डेब्यू करने जा रहे हैं। 400 करोड़ के भारी बजट से बनी इस फिल्म में वो पहली बार नेगटिव किरदार में नज़र आने वाले हैं। बता दें कि यह साल 2012 में आई फिल्म ‘रोबोट’ का सीक्वेल है।
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर तले इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही खत्म हुई है। अक्षय कुमार इस फिल्म में बलबीर सिंह के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1948 में लंदन में 14वें ओलिम्पिक खेलों में भारत के पहले ओलिम्पिक पदक जीतने के बारे में है। इस फिल्म में अक्षय के साथ मौनी रॉय, अमित साध, कुनाल कपूर और सनी कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
साल 2019 में अक्षय कुमार अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म केसरी लेकर आएंगे। यह फिल्म सारागढ़ी के संघर्ष पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे है। वहीं करण जौहर फिल्म को प्रड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ परिणीती चोपड़ा नजर आने वाली हैं।
होली के बाद दिवाली पर अक्षय कुमार दर्शकों को हंसाएंगे। वो एक बार फिर से हाउसफुल की फ्रैंचाइज़ी में नज़र आने वाले हैं। साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रितेश देशमुख, जॉन अब्राहम और संजय दत्त भी नजर आ सकते हैं।