इस महिला ने बहला-फुसलाकर 12 साल लड़की ले गई, फिर नशे की हालत में करवाया रेप

दिल्ली में एक 12 साल की लड़की से रेप की घटना सामने आई है। मासूम के साथ दिल्ली के आनंद विहार में रेप किया गया है। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस महिला ने बहला-फुसलाकर 12 साल लड़की ले गई, फिर नशे की हालत में करवाया रेप

पुलिस के अनुसार 25 साल के लड़के ने बच्ची के साथ रेप किया था। बच्ची को एक महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। इसके बाद उसके साथ रेप किया गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम बाबू है, जोकि सराय काले खान में बस साफ करने का काम करता है, जबकि आरोपी महिला लड़की के घर के पास ही रहती है। पीड़िता सरकारी स्कूल में पढ़ती है और आनंद विहार के जेजे क्लस्टर कॉलोनी में माता-पिता के साथ रहती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं और मां घर संभालती है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत व मेडिकल जांच के आधार पर मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (पॉक्सो) एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

पद्मावती का ये प्यार भरा सीन देखकर आप भूल जायेंगे बाजीराव-मस्तानी को, गवाह है ये VIDEO

 

 

 

पुलिस अधिकारी ने आरोप लगाया है कि जब आरोपी महिला ने लड़की को घर पर अकेले देखा तो वह उससे बात करने लगी और उसके बाद वह उसे बाबू के घर ले गई, वहां उसे खाने को बिस्कुट दिया, पीने के लिए भी कुछ दिया गया जिसमे नशीला पदार्थ मिला हुआ था, जिसे पीने के बाद लड़की बेहोश हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार की है, जब लड़की ने घटना के बारे में अपनी मां को बताया तो यह मामला सामने आया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाबू को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि महिला को शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

Back to top button