इस हफ्ते शादी के बंधन में बंंधी ये तीन अभिनेत्रियां, जानें किसका ब्राइडल लुक लोगों को आया पसंद

शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड और टीवी की अभिनेत्रियां भी शादी के बंधन में बंध रही हैं। अगर बात करें इसी हफ्ते की तो इसी हफ्ते बिग बॉस फेम दिव्या अग्रवाल, टीवी की पार्वती सोनारिका भदौरिया और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने-अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध गईं।

सोनारिका ने अपने बॉयफ्रेंड विकास के साथ राजस्थान के रंणथंभौर में सात फेरे लिए। इसके बाद दिव्या अग्रवाल ने 20 फरवरी को अपूर्व पडगांवकर के मराठी रीति रिवाज से शादी की। अब 21 फरवरी के दिन रकुल प्रीत ने गोवा में जैकी भगनानी को अपना जीवनसाथी बनाया।

ये तीनों ही दुल्हनियां अलग-अलग ब्राइडल लुक में बेहद ही खूबसूरत दिख रहीं थीं। तीनों के लुक पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इन तीनों के लहंगे के रंग से लेकर उसका पैटर्न तक एकदम अलग था। ऐसे में हम इस लेख में आपको तीनों के लुक के बारे में बताएंगे।

सोनारिका भदौरिया

देवों के देव महादेव टीवी सीरियल में माता पार्वती का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया ने 18 फरवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विकास पराशर के साथ राजस्थान के रणथंभौर में सात फेरे लिए। इस दौरान उन्होंने सुहाग के लाल रंग को अपने वेडिंग आउटफिट के लिए चुना। चटक लाल फिशकट लहंगे में वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।

कैसा था लुक

केन-केन वाले हैवी लहंगे को छोड़ कर सोनारिका ने अपनी शादी के लिए लाल रंग के फिशकट लहंगे को चुना था। उनके इस लहंगे पर गोल्डन हैवी वर्क था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गले में हैवी सा स्टोन वाला नेकपीस, माथे पर मांग टीका, छोटी की नथ और पारंपरिक लाल चूड़ा पहना था। इसके साथ ही मेसी बन और खूबसूरत सा लाल दुपट्टा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। लोग उनके इस लुक की तुलना माता पार्वती से कर रहे हैं।

दिव्या अग्रवाल

20 फरवरी को टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर संग मराठी रीति-रिवाज से शादी की। उन्होंने बेहद सादगी से ये शादी का कार्यक्रम आयोजित किया था। अपनी शादी के खास दिन के लिए उन्होंने पेस्टल और लाल दोनों ही रंगों को छोड़ पर्पल को प्राथमिकता दी। वैसे तो लोगों उनका लहंगा बेहद खूबसूरत था, लेकिन तस्वीरों के कमेंट सेक्शन देखकर ये पता लगा कि लोगों को उनका वेडिंग लुक ज्यादा खास नहीं लगा।

कैसा था लुक

एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग लुक को पूरा करने के लिए पर्पल रंग का डबल शेड वाला लहंगा चुना था। उनके इस लहंगे पर गुलाबी रंग का वर्क था, जो उसे खूबसूरत बना रहा था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने डायमंड ज्वेलरी, हाथों में पारंपरिक लाल चूड़ा और कलीरे पहने थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने मेकअप को भी काफी लाइट ही रखा था।

रकुल प्रीत सिंह

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने 21 जनवरी को फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के साथ गोवा में सात फेरे लिए। रकुल ने बॉलीवुड प्रथा को अपनाते हुए अपनी शादी के लिए पेस्टल रंग को ही चुना। वैसे तो उनका ब्राइडल लुक काफी खूबसूरत लगा लेकिन लोगों ने उनकी तुलना अथिया शेट्टी के लुक से कर दी। भले ही दोनों के डिजाइनर अलग थे लेकिन दोनों का ब्राइडल लुक लगभग एक जैसा ही था।

कैसा था लुक

एक्ट्रेस के इस पेस्टल पिंक लहंगे पर हाथ से कढ़ाई की गई थी। इसके साथ फुल स्लीव का ब्लाउज एक्ट्रेस के वेडिंग लुक में चार चांद लगा रहा था। अपने खास दिन के लिए एक्ट्रेस ने नेचुरल मेकअप को चुना। इसके साथ हैवी सा कुंदन सेट, माथे पर मांगटीका, मैचिंग ईयररिंग, हाथों में पिंक रंग का चूड़ा और काफी हल्के से कलीरे उनके लुक को पूरा कर रहे थे।

Back to top button