वीडियो: फुर्सत के पलों में धोनी का ये अंदाज लोगों ने खूब किया पसंद

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का अगला मिशन श्रीलंका को हराना है। इससे पहले टीम के सभी खिलाड़ी परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। टीम के पू्र्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी फुर्सत के पलों को खूब इंजॉय कर रहे हैं।मिशन श्रीलंका

धोनी इस वक्त रांची में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ वक्त बिता रहे हैं। फुर्सत के इन्हीं पलों से जुड़ा धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़े: रिकॉर्ड तोड़ 1009 रन बनाने वाले धनावड़े ने लौटा दी अपनी स्कॉलरशिप, वजह जानकर आप भी करेंगे नाज

इस वीडियो में टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल धोनी ठुमके लगाते दिख रहे हैं। वो भी अपनी पत्नी साक्षी के इशारों पर हैं। इस वीडियो में पत्नी साक्षी भी धोनी के साथ नजर आ रही हैं और पति धोनी से गाने पर ठुमके लगाने की फरमाइश कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/BbPjVXnjmcy/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button