लालटेन सिटी के नाम से मशहूर है ये जगह, नजारा देख दिल हार बैठेंगे!

होई एन (Hoi An) वियतनाम का सबसे अद्भुत शहर है, जो बड़ा ही सुंदर है. यह क्वांग नेम प्रांत (Quang Nam province) में थू बॉन नदी (Thu Bon River) के तट पर स्थित है. शाम होते ही शहर की सड़कें और बाजार बहुत सारी लालटेनों से भर जाते हैं. इस तरह यहां के लोग हल्की चमक की रंग-बिरंगी ‘जादुई’ रोशनी में डूब जाते हैं, इसलिए ये जगह लालटेन शहर (City of Lanterns) के नाम से भी मशहूर है. यहां के अद्भुत नजारे को देख आप अपना दिल हार बैठेंगे. अब इस शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर ये वीडियो @Xudong1966 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में बताया है कि, ‘वियतनाम का सबसे जादुई शहर होई एन को लालटेन शहर के नाम से भी जाना जाता है. थू बॉन नदी (Thu Bon Rive) होई एन की जीवनधारा है, जहां स्थानीय लोग पर्यटकों को लालटेन की रोशनी वाली नावों पर ले जाते हैं,’

वायरल वीडियो में आप होई एन सिटी की नदी पर चलती सैकड़ों नावों और जलती लालटेनों की रौशनी से कैसा दृश्य बनता है, उसे देख सकते हैं. आप देख सकते हैं कि कैसे पूरा शहर लालटेन की रोशनी से जीवंत सा लगता है. इसी अद्भुत नजारे को देखने के लिए हर साल लाखों टूरिस्ट्स यहां आते हैं. वैसे भी होई एन सिटी प्राचीन शहर कई सालों से वियतनाम में एक प्रसिद्ध और मनमोहक पर्यटन स्थल रहा है.

होई एन सिटी में इतिहास, संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का गजब का संगम देखने को मिलता है. अपने ऐतिहासिक महत्व और स्थापत्य शैली की वजह से एक अद्भुत शहर है. यहां आपको चीनी शॉपहाउस, फ्रांसीसी औपनिवेशिक इमारतें और वियतनामी ट्यूब हाउस देखने को मिल जाएगा. जापानी कवर्ड ब्रिज, बैंग बीच (Bang Beach) और टैन क्य (Tan Ky) का पुराना घर भी यहां के मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं. पूरा शहर यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है और 7वीं शताब्दी के प्राचीन शहर के रूप में लिस्टेड है.

पहले हुआ करता था ट्रेडिंग पोर्ट

@vietnamtravel39 की ‘एक्स’ पोस्ट के अनुसार, होई एन एक प्रचीन शहर है, जो कभी एक बिजी इंटरनेशन ट्रेडिंग पोर्ट हुआ करता था, जो 17वीं और 18वीं शताब्दी के दौरान जापानी, चीनी और पश्चिमी व्यापारी जहाजों के लिए एक मिलन स्थल था.

होई एन का जिक्र करते समय हमें प्राचीन केसरिया और पीले रंग के घरों की कतारों और रात में लालटेन से जगमगाती नदी का जिक्र करना नहीं भूलना चाहिए. होई एन सिटी के प्रत्येक मौसम की अपनी सुंदरता है, लेकिन गर्मियों के दिनों में यहां सबसे अधिक पर्यटक आते हैं.

Back to top button