भारत में दस्तक देने वाली है वोल्वो की ये नई जबरदस्त कार, मर्सिडीज तक को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली। स्वीडिश कार निर्माता कंपनी वोल्वो भारत में अपनी नई कार पेश करने जा रही है। वोल्वो नई जनरेशन एसयूवी XC60 को लांच करने जा रही है। कंपनी भारत में यह एसयूवी 12 दिसंबर को लांच करने जा रही है। अभी कार की कीमत के बारे में खुलासा नहीं हुआ है। 
कंपनी इस कार को दो पेट्रोल दो डीजल और एक प्लग-इन हाईब्रिड ऑप्शन के साथ लांच करने वाली है। अगर कार के इंजन की बात करे तो पेट्रोल वर्ज़न में 250 bhp पावर वाला T5 और 315 bhp पावर जनरेट करने वाला T6 पेट्रोल इंजन लगाया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी भारत में इस कार के डीजल ऑप्शन में सिर्फ टॉप मॉडल वाला 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर D5 इंजन ही लांच करेगी।
ये भी पढ़ें: सिर्फ 5555 रुपए में पाएं ये 5,000mAh बैटरी और DSLR जैसे कैमरे वाला स्मार्टफोन
आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत में वॉल्वो XC60 का मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज़ GLE, ऑडी Q5, BMW X3 और जगुआर एफ-पेस जैसी कारों से होगा। अब देखना है की ये कार कंपनी की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।





