भारत में बने इस नए स्टेडियम को मिली आईसीसी की मंजूरी, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा मुकाबला

गुवाहाटी के नये स्टेडियम को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले टी20I मैच की मेजबानी के लिए हरी झंडी मिल गई है। हाल ही में आईसीसी की तरफ से भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और उन्होंने स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए बिल्कुल सही पाया। अब अगले महीने गुवाहाटी के डॉ. भुपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम में दर्शक टी20I मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। श्रीनाथ को आईसीसी ने मैदान का निरीक्षण करने के लिए कहा था।This new stadium made in India

निरीक्षण के बाद श्रीनाथ ने कहा, ”मैं यहां आईसीसी के निर्देश पर आया था। किसी भी नये स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मैच कराने से पहले आईसीसी की अनुमति लेनी पड़ती है। मैंने स्टेडियम के हर हिस्से का निरीक्षण किया है। मेरा मानना है कि गुवाहाटी बहुत भाग्यशाली है जो उसे इस तरह का माहौल मिला है। स्टेडियम में वो सारी चीजें मौजूद हैं जो एक अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी के लिए चाहिए होता है।” गुवाहाटी का ये स्टेडियम पहले ही 17 रणजी मैचों की मेजबानी कर चुका है और इसे देश का सबसे खूबसूरत स्टेडियम कहा जा रहा है।

हालांकि अब तक इस स्टेडियम में कोई भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला गया है। अगले महीने जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आएगी तो दोनों के बीच इस स्टेडियम में टी20I मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी स्टेडियम को शानदार बताया था। इस स्टेडियम में 60,000 दर्शक मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि वो जल्द ही 37,800 टिकट बेचेंगे। पिच क्यूरेटर मुकुत कलीटा ने पिच को बेहतरीन करार दिया है।

Back to top button