UP: ये माँ 13 साल से जल रही है बदले की आग में, हत्यारे को खुद मारने की कहती हैं बात

गोरखपुर. यूपी के गोरखपुर में एक दंपती बदले की आग में जल रहा है। 13 साल से पहले उनके बेटे की जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से उन्होंने बेटे के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। उन्होंने उसे अपने खेत में दफन कर रखा है। मामला झंगहा इलाके के ब्रह्मपुर गांव का है। उनका कहना है- ”बेटे का अंतिम संस्कार तभी करेंगे, जब तब हत्यारे को अपने हाथों से मार न दें।”
UP: ये माँ 13 साल से जल रही है बदले की आग में, हत्यारे को खुद मारने की कहती हैं बात

ये है पूरा मामला…

– झंगहा इलाके के ब्रम्हपुर गांव के रहने वाले विजयी और उसकी पत्नी कलावती बदले की आग में जल रहे हैं। उन्होंने बेटे का शव मकान के बगल में स्थित जमीन में दफन कर रखा है।
– विजयी और उसके परिवार के लोग कई जेनेरेशन से गांव के जमीदारों के बाग-खेतों की रखवाली के साथ जोतने-बोने का काम करते थे। इसीलिए इन्हें जमीदारों ने थोड़ी जमीन जीवन-यापन के लिए दी थी। ये बात गांव एक दबंग दरोगा पासी को नागवार गुजर रही थी।
– वो लगातार जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में था। इस बात को लेकर दोनों के परिवारों के बीच दो-तीन बार मारपीट और फिर समझौता भी हुआ।

बेटे को खेत में ही मारी थी गोली

– विजयी अपनी पत्नी कलावती, बेटों राजू, राज कुमार, राजा, साजन और बेटी ममता के साथ दिल्ली में रहता था। वो कप-प्लेट बनाने की एक फैक्ट्री में चीफ कारीगर था।
– फसल के मौसम में उसके बेटे आते थे और जोताई-बुआई का काम कर लौट जाते थे। इसी सिलसिले में राजा (20) जून 2005 में घर आया था। उस वक्त गांव पर उसकी मां और बहन ममता ही मौजूद थे।
– भूमि पर बुआई को लेकर राजा से दरोगा के इस बीच कुछ कहा-सुनी हुई थी। दरोगा ने धमकी देते हुए कहा था- ”तुम भूमि पर फसल नहीं बोओगे।”
– वो नहीं माना। 7 जुलाई 2005 की सुबह 8.30 बजे राजा अपने खेत में था और बारिश हो रही थी। इसी बीच छाता लगाए दरोगा उसके पास पहुंचा और तमंचा निकालकर गोली मार दी। इससे पहले कि मां-बेटी वहां पहुंचते, उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:- राहुल की फिजूल कोशिश नहीं, 15 साल से लगातार गुजरात में बढ़ रहा कांग्रेस का स्तर

3 साल बाद लुधियाना से पकड़ा गया आरोपी, मिला आजीवन कारावास

– घटना के बाद हत्यारोपी दरोगा फरार हो गया। पुलिस ने उसके खि‍लाफ केस फाइल कर तलाश शुरू कर दी।
– करीब 1 महीने बाद पुलिस ने उसको उसी के घर से अरेस्ट किया। लेकिन थाने ले जाते वक्त वो कस्टडी से फरार हो गया।
– 3 साल बाद 2008 में झंगहा पुलिस ने जिले की क्राइम ब्रांच की मदद से आरोपी को लुधियाना से अरेस्ट कर जेल भेजा।
– वर्तमान में दरोगा को सेशन कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है और वो गोरखपुर जेल में सजा भुगत रहा है।

करेंट स्टेटस- हत्यारे को मारकर करेंगे बेटे का अंतिम संस्कार

– मां कलावती का कहना है कि उसके बेटे के हत्यारे दरोगा को जेल में ही फांसी की सजा हो जाए या फिर वो जेल से बाह आ जाए। जेल से बाहर आते ही वे उसकी खुद हत्या कर देंगी। फिर अपने बेटे का अंतिम संस्कार उसी दिन करेंगी। दंपती रोज उस कब्र पर जाकर बेटे को सुबह-शाम खाना-पानी देते हैं। इसके साथ ही शाम को दीपक भी जलाते हैं।
– सीओ सर्किल चौरीचौरा प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि वे सर्किल के लिए नए हैं। मामला काफी पुराना है। वे केस की फाइल देखने के बाद ही कुछ बता सकते हैं कि फाइनल स्टेज क्या है।
Back to top button