सिगरेट न मिलने पर यह भेड़ मारती है टक्कर, लगी सिगरेट-तंबाकू की बुरी लत

भारत में इन दिनों एक भेड़ को इंसानों वाली लत लग गई है। ये भेड़ घास-फूस छोड़कर रोज सिगरेट और तंबाकू का सेवन कर रही है। कर्नाटक के मंड्या जिले में रहने वाली इस भेड़ को सिगरेट और तम्बाकू की ऐसी लत लगी है कि अब वह कोई और चीज नहीं खाती।  इस भेड़ को सिगरेट की इतनी बुरी लत लग गई है कि ये रास्ते में सिगरेट पीते हुए व्यक्ति के पास पहुंच जाती है। सिगरेट नहीं मिलने पर सिर से धक्का देती है। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि यहां खेती के दौरान कीड़े-मकौड़ों से बचने के लिए तम्बाकू का इस्तेमाल किया जाता है। इस भेड़ ने कभी तम्बाकू धोखे से खा ली, बस उसी दिन से इसे ये बुरी आदत लग गई है।
 सिगरेट न मिलने पर यह भेड़ मारती है टक्कर, लगी सिगरेट-तंबाकू की बुरी लत

 

आलम ये है कि तम्बाकू के लिए इसने हरे पत्तियां और सब्जियां खाना छोड़ दिया है और तम्बाकू को ही अपना भोजन बना लिया है। इस भेड़ के मालिक यशवंत बताते हैं कि इसे अगर तम्बाकू या सिगरेट नहीं दी जाए, तो रास्ते में पड़े गुटखे के पैकेट चाटने लगती है।

ठप्प हुई ट्रंप सरकार, छुट्टी पर जाएंगे ह्वाइट हाउस के हजारों कर्मचारी, नहीं मिलेगा वेतन  

 

उधर, पशु चिकित्सकों का कहना है कि ये सब जानते हैं कि तम्बाकू-सिगरेट के इस्तेमाल से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होती है। वहीं जानवरों को इससे उल्टी, गंभीर बीमारी और यहां तक मौत भी हो सकती है।

 

Back to top button