ये है दुनिया की सबसे तेज मछली, स्पीड इतनी है कि स्पोर्ट्स कार को भी दे दे टक्कर!

ब्लैक मर्लिन के पास गजब की रफ्तार होती है. वह दुनिया की सबसे तेज तैरने वाली मछलियों में से एक है, जिसकी स्पीड इतनी होती है कि स्पोर्ट्स कारों को भी टक्कर दे दे. इस मछली का ऊपरी जबड़ा लंबा होता है, जो ‘तलवार’ की तरह दिखता है. इनका संबंध से स्वोर्डफिश (Swordfish) से होता है, क्योंकि इनका ऊपरी जबड़ा उनकी तरह ही लंबा होता है. हालांकि लंबाई उनसे कम होती है. ये मछलियां स्वोर्डफिश नहीं हैं. अब इसी मछली से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है.

किसने शेयर किया है ये वीडियो?: यूट्यूब पर ब्लैक मर्लिन फिश का वीडियो @andyZ काम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि यह मछली किस तरह से तैरती है. अपलोड किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो पर दो लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में इस मछली की रफ्तार देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. यकीन मानिए यह वीडियो हैरान कर देने वाला है!

विकिपीडिया के अनुसार, ब्लैक मार्लिन मछली इंडियन और पैसेफिक ओशन में पाई जाती है. इसका सांइटिफिक नाम इस्टिओम्पैक्स इंडिका (Istiompax indica) होता है, जिसकी लंबाई 4.5 m (15 फीट) तक पहुंच सकती है, इसलिए ये सबसे बड़ी मर्लिन में से एक है. साथ ही यह सबसे बड़ी बोनी फिश (Bony Fish) में से एक भी है. इसका वजन 1,650 पाउंड तक हो सकता है.

बीबीसी अर्थ द्वारा यूट्यूब पर अपलोड एक वीडियो में बताया गया है कि यह मछली 129km/h की रफ्तार (Black Marlin Fish Speed) पकड़ सकती है, जो स्पोर्ट्स कारों की औसत स्पीड के बराबर हो सकती है. आखिर ये मछलियां इतनी तेजी से कैसे तैर सकती हैं. इसकी वजह इनके शरीर की खास बनावट है.

दरअसल, इनका शरीर गोलाकार होने के बजाय पार्श्व रूप से संकुचित (laterally compressed) होता है, जिसकी वजह से इन्हें तेज गति से तैरने में मदद मिलती है. इतना ही नहीं ये मछलियां काफी ताकतवर मानी जाती हैं, जो तेजी के साथ अपने शिकार पर हमला करती हैं. ब्लैक मार्लिन शीर्ष शिकारी मछलियां हैं, जो अपने शिकार को अपने तलवार जैसे ऊपरी जबड़े से काटकर शिकार करते हैं.

Back to top button