ये है गुरमीत राम रहीम का जेल का शेड्यूल, 10 दिन से ऐसे कर रहा है गुजारा…
रोहतक।साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम को जेल में 10 दिन हो चुके हैं। 25 अगस्त को उसे दोषी करार दिया गया था, इसके बाद से ही वो सुनारियां जेल में बंद है। गुरमीत राम रहीम अभी तक किसी भी परिजन से नहीं मिल सका है। उसने 10 लोगों से मिलने की इच्छा जताई है, लेकिन पुलिस वेरिफिकेशन के चलते अभी तक कोई भी नहीं मिल सका है।

जेल कैंटीन से फ्रूट और जूस ले रहा है गुरमीत राम रहीम…
– गुरमीत राम रहीम जिस दिन सुनारियां जेल पहुंचा था, उसी दिन उसके जेल अकाउंट में 18 हजार रुपए डलवाए गए थे। गुरमीत उसी पैसे से जेल की कैंटीन से फ्रूट और जूस ले रहा है।
इसे भी देखें:- भारत में बने इस नए स्टेडियम को मिली आईसीसी की मंजूरी, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा मुकाबला
जेल की रोटी नहीं आ रही रास
– गुरमीत को जेल की रोटियां रास नहीं आ रही हैं। वह बार-बार कहने पर भी बहुत कम रोटी खा रहा है। उसके लिए जेल प्रशासन ने दो नंबरदार नियुक्त कर रखे हैं।





