सुचित्रा सेन आखिरी बार साल 1978 में प्रदर्शित बांग्ला फिल्म ‘प्रणोय पाश’ में दिखीं। इस फिल्म के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया और रामकृष्ण मिशन की सदस्य बन गईं और सामाजिक कार्य करने लगीं। 1972 में सुचित्रा सेन को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वालीं सुचित्रा सेन 17 जनवरी 2014 को इस दुनिया को अलविदा कह गयीं।