सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए उठाया ये बड़ा कदम, समस्याओं को तत्काल…

बिजली की शिकायत करने के बाद उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ में स्थापित 1912 कॉल सेंटर का निरीक्षण करके बिजली व्यवस्था को बेहतर करने और उपभोक्ता हित में नयी व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को 24 घंटे सुनने एवं समस्याओं को तत्काल निस्तारण की प्रक्रिया को गंभीरता से लिया है।

उन्होंने उपभोक्ता सम्बंधी सुविधाओं को बढ़ाने के साथ उनकी शिकायतों को शीघ्र सुनने एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए उपभोक्ता हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रदेश के सभी पांच डिस्कामों में पश्चिमांचल, दक्षिणांचल, मध्यांचल, पूर्वांचल एवं केस्को मुख्यालय के साथ-साथ पावर कारपोरेशन मुख्यालय शक्ति भवन पर 24 घंटे संचालित होने वाले कंट्रोल रूम व हेल्प डेस्क को जल्द स्थापित करने पर बल दिया।

इस पूरी व्यवस्था को ऊर्जा शक्ति का नाम देते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि प्रत्येक डिस्काम स्तर पर 24 घंटे चलने वाली कई टेलीफोनों से युक्त टोल फ्री व्यवस्था शुरू की गई। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अपनी समस्याओं के शत-प्रतिशत निस्तारण के लिए उन नंबरों पर संपर्क करें। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेने के लिए ऊर्जा विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं

क्षमता-120 लाइन

व्हाट्सअप नंबर- 8010968292

दक्षिणांचल

टोल फ्री नंबर-1912 तथा 18001803023

क्षमता-120 लाइन

व्हाट्सअप नंबर- 8010957826

कानपुर (केस्को)

टोल फ्री नंबर-18001801912

क्षमता-16 लाइन

व्हाट्सअप नंबर- 8010924203

मध्यांचल

टोल फ्री नंबर-1912 तथा 18001800440

क्षमता-120 लाइन

व्हाट्सअप नंबर- 8010924203

पश्चिमांचल

टोल फ्री नंबर-1912 तथा 18001803002

क्षमता-90 लाइन

व्हाट्सअप नंबर- 7859804803

उ.प्र. पावर कारपोरेशन लि. मुख्यालय लखनऊ

टेलीफोन नंबर–0522-2286790, 2287800 तथा 2288736

व्हाट्सअप नंबर- 9450271966

Back to top button