96 साल पहले मर चुकी ये लड़की अचानक झपकानें लगी अपनी पलकें, देखने वाले हो गये सन्न

लोग जन्म लेते हैं, बड़े होते हैं, उम्र बढ़ती है और मर जाते हैं। मरने के साथ ही शरीर की सारी हलचल खत्म हो जाती है। लेकिन हम यहां जो जानकारी देने जा रहे हैं, उसे पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे।

इस लड़की की मौत 96 साल पहले हो गई थी, लेकिन इसका मृत शरीर अब तक सहेज कर रखा गया है। खास बात यह है कि यह लड़की अब भी पलक झपकती है।

इसका नाम रोसालिया लोमबार्डो है। यह इटली में सिसिली के पास पालमेरो स्थान की रहने वाली है। 1920 में दो साल की उम्र में निमोनिया से इसकी मौत हो गई थी। 8000 अन्य शवों के साथ इसकी डेड बॉडी को सहेज कर रखा गया था।

इसे भी पढ़े: फिल्म शूटिंग की डकैती को सही समझ, पुलिस ने चला दी गोली, और फिर…

बीते दिनों जब इसके मृत शरीर को एक ताबूत से दूसरे ताबूत में शिफ्ट किया जा रहा था, तब कर्मचारियों ने देखा कि उसे पलकें झपक रही हैं। इस बारे में स्थानीय मीडिया में खूब छपा है।

बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। इसे स्लीपिंग ब्यूटी नाम दिया गया है।

शुरू में लोगों को लगा कि रोशनी के कारण ऐसा भ्रम हो रहा होगा। स्थिति स्पष्ट करने के लिए उसे कांच के ताबूत में रखा गया, तब स्पष्ट नजर आया कि उसकी आंखें आधी खुली हैं। अब बड़ी संख्या में लोग मान रहे हैं कि मरने के बावजूद यह लड़की अपनी पलकें झपका रही है।

Back to top button