स्कूल में ये टॉप पहनना लड़की को पड़ा भारी, हुआ कुछ ऐसा
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना की रहने वाली एक छात्रा को टॉप पहनकर स्कूल जाना मंहगा पड़ गया। इस ड्रेस की वजह से न केवल उसे स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया बल्कि ग्रेजुएशन में भी हिस्सा लेने से रोक दिया गया है। बताया जाता है कि इस लड़की का नाम समर (Summer) है और वह ‘Hickory Ridge’ नामक हाई स्कूल से पढ़ाई कर रही है। एक दिन वो ग्रीन रंग की टॉप (फोटो में जो दिख रहा है) पहनकर स्कूल चली गई थी।
अपने दोस्तों के साथ वो कैफेटेरिया में लंच कर रही थी, तभी स्कूल के प्रिंसिपल पहुंच गए और समर से कहा कि अपने आपको ठीक से कवर करो। पहले तो वह घबरा गई, लेकिन कुछ देर बाद उसने अपने दोस्त से जैकेट लिया और उसे कवर करने की कोशिश की। दरअसल, प्रिंसिपल का कहना था कि इस टॉप की वजह से उसका कंधा दिख रहा था, जो स्कूल के नियम के खिलाफ है।
हालांकि, कुछ समय बाद वो अपने दोस्तों के साथ क्लास में चली गई। लेकिन कुछ ही देर बाद प्रिसिंपल ने एक बॉडीगार्ड को फिर से उसके पास भेज दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार समर बताती है ‘उस गार्ड के हाथ में बंदूक था और वो धमकाते हुए बोला कि प्रिंसिपल ने उसे अल्टीमेटम देते हुए कहा कि हमलोग तुम्हारी मां को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। तब तक तुम हमारे साथ चलकर कंट्रोल रूम में अपना टॉप चेंज कर लो नहीं तो तुम्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’ उसे 10 दिनों के लिए स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही ग्रेजुएशन में हिस्सा लेने से उसे रोक दिया गया। समर का कहना था कि आज तक मैं काफी मेहनत करती थी और स्कूल का नाम रोशन करती थी। लेकिन इस तरह की सजा मिलना निंदनीय है।





