इस फिटनेस रूटीन को फॉलो कर आज भी दिखती हैं स्लिम फिट…

नीता अंबानी 59 की उम्र में भी गजब की फिट हैं। साथ ही उनके चेहरे पर ग्लो भी 20 साल की उम्र वाला दिखता है। जिसे देख मन में जरूर ये सवाल आता है कि आखिर कैसे वो खुद को इतना फिट रहती हैं। कुछ साल पहले उन्होंने एक्सरसाइज और डाइट के जरिए बॉडी को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म किया था। और करीब 18 किलो वजन घटाया था। वेट लूज करने के बाद से ही नीता अंबानी अपने फिटनेस रूटीन को लेकर काफी स्ट्रिक्ट रहती हैं और एक दिन भी मिस नहीं करती। नीता अंबानी के इन फिटनेस रूटीन को फॉलो करने से कोई भी अपने वजन को कंट्रोल में कर सकता है। 

वर्कआउट कभी नहीं करती मिस
नीता अंबानी की फिट फिगर का राज है वर्कआउट। रिपोर्ट्स की माने तो वो कभी भी जिम सेशन को मिस नहीं करती। इसके साथ ही मिसेज अंबानी योगा, स्विमिंग भी करती है। जिसकी मदद से उन्हें फिगर को टोंड करने में मदद मिलती है। साथ ही उन्हें डांस करना पसंद हैं और वो ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर है जो बॉडी की मोबिलिटी को बनाकर रखने में मदद करता है।

चुकंदर के जूस से करती हैं दिन शुरू
नीता अंबानी फिट रहने के लिए चुकंदर और नट्स पर भरोसा करती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक नीता अंबानी रोजाना सुबह चुकंदर का जूस पीत है। चुकंदर का जूस ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने से लेकर स्टैमिना बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके साथ ही वो ब्रेकफास्ट में ड्राई फ्रूटस लेती हैं। जो कि पूरी तरह से प्रोटीन और कैल्शियम पैक्ड होते हैं। 

खाती हैं एग व्हाइट आमलेट
नीता अंबानी के ब्रेकफास्ट में एग व्हाइट आमलेट भी शामिल रहता है। जो कि प्रोटीन से भरपूर होने के साथ ही एमिनो एसिड और जरूरी मिनरल्स वाला होता है। 

लंच होता है सब्जियों से भरा
नीता अंबानी हमेशा ग्रीन वेजिटेबल से भरपूर लंच खाना प्रिफर करती हैं। कई बार उनके लंच में वेजिटेबल सूप शामिल होता है जो कि सेल फंक्शन के लिए बेहद जरूरी है। 

डिनर में लेती हैं स्प्राउट्स
नीता अंबानी लंच की तरह ही डिनर भी काफी हेल्दी और न्यूट्रशिन से भरपूर होता है। जिसमे हरी सब्जियों के साथ ही स्प्राउट्स और सूप शामिल होता है। हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि डिनर हमेशा लाइट और पौष्टिक हो। जिससे मेटाबॉलिज्म सिस्टम ठीक रहे और वनज कंट्रोल में रहे। इसके साथ ही फ्रूट्स और डिटॉक्स ड्रिंक भी नीता अंबानी के वेट लूज डाइट में शामिल रहता है। 

Back to top button