इस आसान रेसिपी से बनाए टेस्टी आलू-गोभी की सब्जी

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
फूलगोभी – 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटा)
आलू – 1 कप (छोटे टुकड़ों में कटा)
तेल – 2 टेबलस्पून
प्याज – 1/2 कप (कद्दुकस)
टमाटर – 1/2 कप (कद्दुकस)
अदरक – 1 टेबलस्पून (कद्दुकस)
हरी मिर्च – 4 छोटी (कद्दुकस)
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून ( बारीक कटा)
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून
गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
जीरा – 1 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
विधि :
सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म कर लें और उसमें जीरे का तड़का दें।
इसके बाद प्याज, अदरक, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिला दें।
इसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें और मीडियम फ्लेम पर पकाएं।
सभी चीजें थोड़ी फ्राई हो जाएं तो इसमें कटा हुआ टमाटर डालें।
ढककर धीमी आंच पर पकाएं, लेकिन बीच-बीच में चेक करते रहें।
इसे सुनहरा भूरा होने तक पका लें। मसालेदार बनाने के लिए आप इसमें किचन किंग मसाला और चाट मसाला भी डाल सकते हैं।
तैयार है आपकी स्वादिष्ट आलू-गोभी, इसे गर्मागर्म परोसें।





