रात 11:59 बजे खत्म हो जाएगा यह बम्पर ऑफर, मिल रहा लैपटॉप मात्र…

गणतंत्र दिवस नजदीक है, ऐसे में कई ई-कॉमर्स कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए बंपर ऑफर लेकर आई हैं. फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्नैपडील समेत कई ई-कॉमर्स कंपनियां इस समय सस्ते दामों पर कई प्रोडक्ट अपने ग्राहकों के लिए उपलब्ध करा रही हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं किन प्रोडक्ट पर कंपनी की तरफ से बेस्ट ऑफर दिए जा रहे हैं. पिछले दिनों हमने आपको ऑफर के तहत 2,999 रुपए में मिल रहे 13 MP कैमरे वाले स्मार्टफोन के बारे में बताया था. आज फ्लिपकार्ट पर चल रही ‘रिपब्लिक डे सेल’ का अंतिम दिन है. सेल 21 जनवरी को शुरू हुई थी.

रात 11:59 पर खत्म हो जाएगा ऑफर
सेल के अंतिम दिन हम आपको एसर (Acer) के लैपटॉप के बारे में जानकारी दे रहे हैं. यहां आप एसर के 26,490 रुपए के लैपटॉप को महज 10146 में खरीद सकते हैं. यह ऑफर रात 11:59 बजे खत्म हो जाएगा. सेल में स्मार्टफोन से लेकर टीवी और लैपटॉप पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में यदि आप Acer कंपनी का 7th Gen वाला i3 प्रोसेसर से लैस 26,490 रुपए वाला लैपटॉप खरीदते हैं तो इस बाप आपको बंपर डिस्काउंट मिलेगा. यह लैपटॉप आपको 16,344 रुपए के फायदे के साथ 10146 रुपए में मिलेगा. इसके लिए कंपनी की तरफ से कुछ कंडीशन रखी गई हैं.
ऐसे मिलेगा 10146 रुपए में
एसर के लैपटॉप की कीमत 26,490 रुपए है. इस पर अभी 13 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है. यानी लैपटॉप की ऑफर प्राइस 23,046 रुपए हो जाती है. यदि आप इसे पुराने लैपटॉप से एक्सचेंज करते हैं तो इस पर आपको 7,400 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा. इस तरह इस लैपटॉप की कीमत 15,646 रुपए रह जाती है. अब इस पर आपको 3,500 रुपए का स्पेशल PriceGet ऑफर भी मिलेगा.
IPL मैचों के समय में हुआ बदलाव, जानिए अब कितने बजे शुरू होंगे मैच
ये भी हैं ऑफर
PriceGet ऑफर के बाद इस लैपटॉप की कीमत 12,146 रुपए रह जाती है. इसके बाद यदि आप इसे डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको अतिरिक्त 2000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा. इस तरह से ये लैपटॉप आपको सिर्फ 10,146 रुपए में मिलेगा. फ्लिपकार्ट की स्पेशल सेल में कपड़े, जूते और अन्य एक्सेसरीज पर 50 प्रतिशत से 80 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं आप बजाज फाइनेंस की मदद से 4 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट को नो कॉस्ट EMI पर भी ले सकते हैं.





