गूगल का ये ऐप देगा क्विक कॉल और करेगा ऐसे आपकी मदद

नई दिल्ली। एंड्रॉयड का नया 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं आया हो, मगर स्मार्टफोन यूजर्स की जिंदगी आसान बनाने के लिए गूगल ने अपना ऐप असिस्टेंट गो लॉन्च कर दिया है।

गूगल का ये ऐप देगा क्विक कॉल और करेगा ऐसे आपकी मदद

गूगल असिस्टेंट गो ऐप को प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। ये ऐप कई अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, स्पैनिश और थाई भाषा शामिल हैं। वहीं वक्त के साथ गूगल का ये ऐप हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करने लगेगा।

ऐसे खास है गूगल का ये ऐप-

गूगल असिस्टेंट गो ऐप में कई फीचर्स शामिल हैं। ऐप की मदद से आप क्विक कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा मैसेज भेजने, म्यूजिक प्ले करने में भी ऐप आपकी मदद करेगा। ऐप आपको दिशा के साथ अगले इवेंट की भी जानकारी देगा, इसके साथ ये आपके सवालों का भी जवाब देगा।

गूगल असिस्टेंट गो का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने होम बटन को प्रेस करके होल्ड करना होगा। इसके बाद गूगल सर्च बार में बने माइक्रोफोन आइकन पर टैप करना होगा।

गूगल के सपोर्ट पेज के मुताबिक गूगल असिस्टेंट गो कई मायनों में ओरिजिनल गूगल असिस्टेंट से अलग है। ये ऐप कम डाटा की खपत करता है। इसके अलाव यूजर्स को कई फीचर्स मिलेंगे, जो ओरिजिनल गूगल असिस्टेंट में नहीं है। इन फीचर्स में रिमाइंडर, स्मार्ट होम डिवाइस पर कंट्रोल और डिवाइस एक्शन शामिल हैं।

ऐप OK Google और Hey Google जैसे हैंड फ्री एक्टिवेशन को स्पोर्ट नहीं करता है। ऐप को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम को देखते हुए डिजाइन किया है। ऐप में अभी कई फीचर्स हैं, जिन्हें समय के साथ यूजर्स के सामने लाया जाएगा।

 
Back to top button