मैडम तुसाद के म्यूजियम में शामिल हुई ये अभिनेत्री, लगेगी बोलने वाली मूर्ति

बॉलीवुड एक्ट्रेस, फिल्म प्रोड्यूजर और उद्यमी अनुष्का शर्मा ग्लोबल हस्ती बन चुकी हैं। हाल ही में उनका नाम फोर्ब्स की ’30 अंडर 30 एशिया 2018′ लिस्ट में शामिल किया गया था। अब उन्होंने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। मैडम तुसाद म्यूजियम में उनकी ऐसी मूर्ति का अनावरण होने जा रहा है, जो बोल सकती है!मैडम तुसाद के म्यूजियम में शामिल हुई ये अभिनेत्री, लगेगी बोलने वाली मूर्ति

सिंगापुर स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में पहली बार ऐसी मोम की मूर्ति सजने जा रही है, जो बोल भी सकती है। यह मोम की मूर्ति होगी अनुष्का शर्मा की। दिलचस्प बात यह है कि वह बॉलीवुड की पहली ऐसी सेलिब्रिटी हैं जिनका ऐसा अनोखा स्टैच्यू मैडम तुसाद संग्राहालय में होगा। 

 

Back to top button