भूल से भी रसोई में खत्म नहीं होनी चाहिए ये चीजें, वरना आर्थिक तौर पर करना पड़ सकता हैं तंगी का सामना..

वास्तु में घर की रसोई बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में ही बनवाना चाहिए। साथ ही किचन से कुछ चीजों को कभी भी खत्म नहीं होने देना चाहिए। इन चीजों के खत्म होने से वास्तुदोष पैदा होने के साथ आर्थिक तौर पर तंगी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में…
चावल
चावल का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। ऐसे में इसके मजबूत होने से भौतिक सुख-सुविधाएं मिलती है। इसलिए इसे कभी भी अपने किचन से खत्म ना होने दें। इसके अलावा चावल को शुभ माना जाने से थोड़े से चावलों को घर के मंदिर में भी जरूर रखें। इससे घर-परिवार की परेशानियां दूर हो कर सुख-समृद्धि व शांति का वास होगा।
नमक 
वास्तु के अनुसार, नमक का रसोईघर में ना होना वास्तुदोष पैदा करने का कारण बनता है। ऐसे में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही घर के सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है। 
आटा 
खाना बनाने में आटा सबस् अहम होता है। ऐसे में इसे रसोईघर से कभी खत्म ना होने दें। वास्तु के अनुसार, इसके खत्म हो जाने से घर में वास्तुदोष उत्पन्न होने के साथ समाज में मान-सम्मान कम होने लगता है। ऐसे में घर पर आटा खत्म होने से पहले ही इसे खरीदें। 
हल्दी
हल्दी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य में हल्दी का प्रयोग होता है। ऐसे में इसका खत्म होना अशुभ माना जाता है। असल में, हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से माना जाता है। ऐसे में इसके खत्म हो जाने से गुरु ग्रह का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। इसके कारण कारोबार, नौकरी में तरक्की के रास्ते में बांधा आने के साथ आने वाले जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इससे आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button