मोक्षदा एकादशी के दिन घर लाएं ये चीजें

 धार्मिक मान्यता है कि एकादशी तिथि पर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना और व्रत करने से जातक को पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार मोक्षदा एकादशी व्रत 11 दिसंबर (Mokshada Ekadashi 2024 Date) को किया जाएगा। इस शुभ तिथि पर जातक श्रीहरि की कृपा प्राप्त करने के लिए दान और उपाय करते हैं, जिससे जीवन में खुशियों का आगमन होता है और अन्न एवं धन की प्राप्ति होती है।

अगर आप भी अपने जीवन में खुशहाल बनाना और घर में मां लक्ष्मी का वास चाहते हैं, तो मोक्षदा एकादशी के दिन कुछ शुभ चीजों को घर लाएं। ऐसी मान्यता है कि शुभ चीजों का घर लाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और जातक एवं उसके परिवार के सदस्यों पर सदैव धन की देवी मां लक्ष्मी कृपा बनी रहती है। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।  

अगर आप जीवन में वास्तु दोष की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो मोक्षदा एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख घर लाएं। इसकी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। शंख के द्वारा भगवान विष्णु का अभिषेक करें। पूजा के समय शंख में गंगाजल भरकर रखें। पूजा समापन के बाद शंख के गंगाजल से घर में छिड़काव करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से वास्तु दोष खत्म होता है और धन संबंधी परेशानी भी दूर होती है।  

इसके अलावा मोक्षदा एकादशी के दिन तांबे से बना कछुआ घर लाना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसका संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। एकादशी तिथि पर तांबे से बना कछुआ को घर की उत्तर दिशा में स्थापित करें। इसके बाद इसकी विशेष पूजा करें।  मान्यता है कि ऐसा करने से जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

अगर आप भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो मोक्षदा एकादशी के दिन सफेद हाथी की प्रतिमा घर लेकर आएं। मान्यता है कि इसको घर लाने से वास्तु दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

Back to top button