विजया एकादशी पर राशि अनुसार श्री हरि को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं

विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2025) का व्रत बहुत पुण्यदायी माना जाता है। यह हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन साधक भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की उपासना करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन श्री हरि की पूजा-अर्चना करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है और मनचाहा फल प्राप्त होता है।
एकादशी सबसे शुभ दिनों में से एक है, जो भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। यह उपवास परम फलदायी माना गया है। इस पावन मौके पर लोग भगवान विष्णु के लिए व्रत रखते हैं और उनकी पूजा करते हैं। माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में एकादशी आती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस माह विजया एकादशी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की 11वीं तिथि यानी 24 फरवरी, 2025 को मनाई जाने वाली है,
तो आइए नारायण को प्रसन्न करने के लिए इस तिथि (Vijaya Ekadashi 2025) पर उन्हें राशि अनुसार क्या चढ़ाना चाहिए जानते हैं।
राशि अनुसार विष्णु जी को चढ़ाएं ये खास चीजें (Ekadashi Zodiac Offerings)
मेष राशि: मेष राशि के लोगों को विजया एकादशी पर विष्णु भगवान को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर श्री हरि को दही चढ़ाना चाहिए।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर विष्णु जी को कमल के फूल अर्पित करने चाहिए।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को विजया एकादशी पर नारायण को धनिया की पंजीरी का भोग लगाना चाहिए।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर श्री हरि को लाल रंग के वस्त्र चढ़ाने चाहिए।
कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर भगवान विष्णु को मोर का पंख चढ़ाना चाहिए।
तुला राशि: तुला राशि के लोगों को विजया एकादशी पर श्री हरि को मुरली अर्पित करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर नारायण को लाल चंदन चढ़ाना चाहिए।
धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए।
मकर राशि: मकर राशि के लोगों को इस तिथि पर नारायण को गुलाब के फूल चढ़ाने चाहिए।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को विजया एकादशी पर भगवान विष्णु को शमी के पत्ते चढ़ाने चाहिए।
मीन राशि: मीन राशि वालों को इस तिथि भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाना चाहिए।