OnePlus के इन स्मार्टफोन को आखिरी बार मिल रहा OS अपडेट

वनप्लस भारत के टॉप स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक है, जो समय-समय पर अपने कस्टमर्स के नए डिवाइस लाता रहता है। हाल ही में कंपनी ने OnePlus 12 सीरीज को लॉन्च किया है। आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने बताया कि वह अपने दो डिवाइस के लिए आखिरी OS अपडेट पेश कर रहा है।
हम वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, जिसके लिए कंपनी ने आखिरी सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है, जो उनकी सपोर्ट टाइम का आखिरी समय है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 8 सीरीज
आपको बता दें कि इन डिवाइस को अप्रैल 2020 में लॉन्च किया गया था। इन मॉडलों को चार साल के सिक्योरिटी अपडेट और तीन प्रमुख एंड्रॉइड OS अपग्रेड मिलने की उम्मीद थी। इस आखिरी अपडेट के साथ कंपनी ने अपने कथन को पूरा कर दिया है।
इस अंतिम अपडेट यानी OxygenOS 13.1.0.587, अप्रैल 2024 एंड्रॉइड सुरक्षा पैच को शामिल करता है। फिलहाल इसे भारत में यूजर्स को वितरित किया जा रहा है, जल्द ही इसे अन्य क्षेत्रों में विस्तारित करने की योजना है।
यूजर्स को मिल रहा ये मैसेज
कंपनी ने यूजर्स को मैसेज के जरिए फोन को मिलने वाले आखिरी अपडेट की जानकारी दी। वनप्लस ने बताया कि वनप्लस 8 सीरीज के साथ कंपनी चार साल की यात्रा पर विचार किया, यूजर्स को उनकी सक्रिय भागीदारी और प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद दिया, जिसने ऑक्सीजनओएस अनुभव को परिष्कृत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कंपनी ने स्टेबल और कस्टमाइज सॉफ्टवेयर बिल्ड बनाने में यूजर्स प्रतिक्रिया की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कैसे करें अपडेट
अगर आपको अपने डिवाइस पर OTA नोटिफिकेशन नहीं मिला है, तो आप सेटिंग्स> अवाउंट योर डिवाइस> ऑक्सीजनओएस> अपडेट के जरिए मैन्युअली इसे अपडेट की जांच कर सकते हैं।