ग्रहण खत्म होते इन 6 राशि वालों को मिलेगी अपार धन-दौलत और बदल जाएगी इनकी किस्मत

माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के दिन बुधवार 31 जनवरी 2018 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है। साल का पहला चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। हर ग्रहण की तरह इस ग्रहण का असर भी राशियों पर पड़ेगा। एक तरफ जहां इस चंद्र ग्रहण से कई राशियों के लोगों को लाभ होगा तो वहीं कुछ राशियों को इससे हानि भी होगी। ज्योतिष शास्त्रियों को मुताबिक साल के पहले चंद्र ग्रहण का गहरा असर 6 राशियों पर पड़ेगा, जिनकी किस्मत ग्रहण खत्म होते ही बदल जाएगी। तो आइए देखते हैं कौन सी 6 राशियों को इस चंद्र ग्रहण का लाभ मिलेगा।

ग्रहण खत्म होते इन 6 राशि वालों को मिलेगी अपार धन-दौलत और बदल जाएगी इनकी किस्मतमेष राशि

ज्योतिषों के मुताबिक साल का पहला चंद्र ग्रहण खत्म होते ही मेष राशि वालों की किस्मत खुल जायेगी। चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद ग्रह दशा बदलने से मेष राशि वालों को हर कार्य सफलता मिलेगी। ज्योतिष के मुताबिक, मेष राशि वालों के लिए फरवरी का महीना काफी अच्छा रहेगा और  नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ होगा।

धनु राशि

ज्योतिष के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के बाद का समय धनु राशि वालों के लिए फलदायक होगा। दांपत्य जीवन, निजीजीवन, सार्वजनिक जीवन तथा व्यापार में सुधार होगा। डेकोरेशन, गारमेन्ट्स, कलाजगत, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन, कम्युनिकेशन आधारित कामकाज से जुड़े लोगों को सफलता मिलने की संभावना अधिक है।  फरवरी के महिने में मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। व्यवसाय से लाभ होने का योग बन रहा है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह चंद्र गहण किसी वरदान से कम नही है। सोई हुई किस्मत जा जायेगी और अचानक धन की प्राप्ति होने के योग बन रहें है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता का भाव अनुभव करेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धनलाभ का योग बन रहा है। गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्रियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण की वजह से तुला राशि वालों की ग्रह दशा पूरी तरह से बदल जाएगी, जिससे उन्हें धन के साथ साथ कई अन्य चीजों का भी लाभ मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। लेकिन, तुला राशि के जातकों को आय के साथ साथ व्यय पर भी ध्यान देना होगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। परिवार के हर सदस्य का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में मिलन का योग बन रहा है।

वृश्चिक राशि

साल का पहला चंद्र ग्रहण इन 6 राशियों को छोड़करा बाकी राशियों के लिए कष्टकारी है। लेकिन, वृश्चिक राशिवालों के लिए बेहद लाभदायक है। इस ग्रहण के बाद वृश्चिक राशिवालों की तरक्की होगी। ये भी योजना बनाएंगे उसमें लाभ होगा। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। दांपत्य जीवन, निजीजीवन, सार्वजनिक जीवन तथा व्यापार से संबंधित लाभ मिलेंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है और य परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। परिवार में पुरे फरवरी माह तक आनंद एवं उत्साह का वातावरण बना रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लिए ग्रहण शुभ है। ज्योतिष के मुताबिक, चंद्र ग्रहण के बाद आने वाला महीने यानि फरवरी में इस राशि वालों की किस्मत चमक जायेगा। इस राशि के लोगों के सारे अधूरे काम पूरे होंगे। व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अधूरे आर्थिक कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा।

Back to top button