इन लोगो के पास लाख कोशिशों के बाद भी नहीं… टिकता पैसा

पैसा हर किसी की जरूरत है। दुनियाभर में कई लोग हैं जो यह सोचते हैं कि उनके पास पैसा टिकता ही नहीं है आता है खत्म हो जाता है। कई लोग इस सोच में भी रहते हैं कि वह कैसे पता लगाए कि उनके पास पैसा टिकेगा या नहीं। दरअसल इसके कुछ संकेत हैं जो आपकी हाथ की रेखाओं में छुपे हैं।
पैसा टिकेगा या नहीं:
# अगर किसी व्यक्ति की मस्तिष्क रेखा पर जंजीर बनी दिखती है तो समझ लेना चाहिए कि व्यक्ति अशांत रहेगा। इसी के साथ कटी हुई और जंजीर वाली मस्तिष्क रेखा बताती है कि व्यक्ति के पास पैसा टिक नहीं पाएगा।
# जिन लोगों की अनामिका यानी रिंग फिंगर पर तिल होता है, उनके पास भी पैसा नहीं बचता है। इसी के साथ ये लोग जीवन में कई बार बड़ी-बड़ी परेशानियों का सामना करते हैं।
# अगर व्यक्ति की रिंग फिंगर के नीचे सूर्य पर्वत पर तिल दिख जाए तो इसका मतलब है कि वह भी पैसा बचाने में सफल नहीं होंगे।
# जीवन रेखा अंगूठे के पास शुक्र पर्वत को घेरे रहती है और अगर किसी व्यक्ति की हथेली में इस रेखा पर तिल हो तो व्यक्ति के जीवन में आर्थिक संकट से घिरा रहता है और पैसा नहीं बचा पाता है।





