पीएम मोदी के अपने भाषण में कहीं ये बड़ी बातें, यूं ही नहीं खत्म होने नही देंगे नौजवानों के विचार

पीएम मोदी के संबोधन की 12 बड़ी बातें…
– Convention और innovation के बीच हमेशा से ही खींचतान रही है | जब भी कोई कुछ नया करना चाहता है, तो एक वर्ग उसका मज़ाक उड़ाता है, विरोध करता है।
– सफलता की पहली शर्त होती है- साहस। जो साहस कर सकता है, वो कोई भी निर्णय ले सकता है। मैं iCreate के माध्यम से Innovation कर रहे साहसी युवाओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
– मुझे खुशी है कि iCreate ने देश के नौजवानों को उनके सपने पूरे करने में, उनके innovative ideas को साकार करने में मदद दी है। iCreate के Innovative Products के बारे में जानकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।
– हमारे युवाओं के पास energy भी है और enthusiasm भी, उनको चाहिए तो थोड़ा सा encouragement, थोड़ी सी mentorship, थोड़ा सा network, थोड़ा सा institutional सपोर्ट।
– इससे दोनों देशों के युवाओं को तकनीक की दिशा में कुछ नया करने में मदद मिलेगी। इस सहयोग से खाद्यान्न, पानी, रोगों से मुक्ति तथा ऊर्जा के क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
-आज आवश्यकता है कि हमारे युवा देश के सामने खड़ी समस्याओं से मुक्ति के लिए खोज करें | सामान्य व्यक्ति की जीवनशेली को कम से कम खर्च में कैसे अच्छा किया जा सकता है, इसके लिए आविष्कार और खोज करें।
– भारत और इजरायल के बीच ये सहयोग, ये परस्पर विकास की भावना, दोनों ही देशों के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 21वीं सदी में दोनों देशों का ये साथ मानवता के इतिहास में नया अध्याय लिखेगा।
– पिछले साल मेरी इजरायल की यात्रा के दौरान हमने 40 मिलियन यूएस डालर का एक फंड भी स्थापित किया जिसमें भारत और इजरायल के युवा इनोवेटर एक साथ काम करेंगे और नई तकनीकों का आविष्कार भी करेंगे।
-आज देश में स्वच्छ भारत का एक बहुत बड़ा अभियान चल रहा है | स्वच्छता को लेकर क्या हम नए नए innovations कर सकते हैं| waste to wealth, इस एक विषय में innovation की अपार संभावनाएं हैं।
इससे पहले रोड शो शहर के हवाई अड्डे से शुरू हुआ और आठ किमी का सफर तय करने के बाद साबरमती आश्रम पर खत्म हुआ। इस दौरान रोड के किनारे लगभग 50 मंच तैयार किए गए, जहां देश के विभिन्न राज्यों से आए लोग नेतन्याहू का स्वागत झांकियों से स्वागत किया।
साबरमती आश्रम पहुंचने के बाद नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने सबसे पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। बापू के आश्रम में पहुंचे नेतन्याहू ने वहां मौजूद चरखे को अपनी पत्नी संग चलाकर भी देखा। दिलचस्प बात है कि पीएम मोदी गाइड की भूमिका रहे और पतंग उड़ाने से लेकर चरखा चलाने की ट्रेनिंग भी देते नजर आए।





