दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये असरदार तरीका…

ऑयल मसाज 
दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए अच्छा ऑयल मसाज बेहतरीन आइडिया है। इसके लिए आप नारियल तेल, जैतून का तेल और बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रात में तेल लगाएं और अगले दिन सुबह बालों को वॉश करें। 

शहद और पानी 
शहद एक बेहतरीन कंडीशनर की तरह काम करता है। इसके लिए शहद और गुनगुने पानी को एक साथ मिलाएं और फिर इसे बालों पर लगाएं और कुछ देर के लिए इस लगा रहने दें। ऐसा करने पर रूखे बालों से भी छुटकारा मिलेगा।

बालों की ट्रीमिंग 
ध्यान रखें की दो और तीन महीने के अंदर बालों की ट्रीमिंग करें। ऐसा करने पर आपको स्प्लिट एंड्स से छुटकारा मिलता है। 

दही लगाएं 
दही एक बेहतरीन मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। इसी के साथ ये बालों को चिपचिपा नहीं करता है। इसे लगाने के बाद बालों के रूखेपन से छुटकारा मिलता है। 

Back to top button