ये हैं वे फायदे जो सरकार से राम रहीम को मिले

चंडीगढ़ : बलात्कार के एक मामले में शुक्रवार को दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को इससे पहले हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार से फायदा पहुंचाया जा रहा था. तीन महीने पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राम रहीम सिंह की फिल्म ‘‘जट्टू इंजीनियर’’ को 6 महीने के लिए कर मुक्त करने की घोषणा की थी. खट्टर ने मई में करनाल में एक कार्यक्रम में फिल्म को कर मुक्त करने की घोषणा की थी. राज्य में साल 2014 में विधानसभा चुनाव से पहले डेरा प्रमुख ने भाजपा को समर्थन दिया था.

These are the benefits which the government can get from Ram Rahim

सीएम ने राम रहीम के साथ सफाई अभियान में भाग लिया था

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने डेरा प्रमुख के साथ सफाई अभियान शुरू किया था. राज्य के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने भी ग्रामीण खेलों का प्रचार करने के लिए विवेकाधीन फंड से डेरा को 50 लाख रुपये दिए थे. 

विज ने की थी डेरा की तारीफ

सिरसा में डेरा द्वारा आयोजित एक खेल कार्यक्रम में विज ने कहा था, ‘‘डेरा सच्चा सौदा काफी समय पहले ही खेलों का प्रचार कर रहा है और अब भाजपा सरकार ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए सभी खेलों से संबंधित गतिविधियों का प्रचार करेगी.’’ 

सड़क पर बिछी लाशों की जेब में रातभर बजता रहा फोन, कुछ ऐसा था पंचकूला का…

विज ने की थी 50 लाख रुपए देने की घोषणा

विज ने कहा था, ‘‘वह (राम रहीम) खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं. चूंकि यहां स्कूल भी खेलों को भी बढ़ावा दे रहे हैं तो मैं अपने विवेकाधीन फंड से 50 लाख रुपये दान देना चाहुंगा.’’ गौरतलब है कि डेरा एकेडमी में खेले जाने वाले सभी खेलों को गुरमीत राम रहीम ने खुद ईजाद किया है और उन्हें राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेला जाता है.

हरियाणा के एक और मंत्री मनीष ग्रोवर ने भी डेरा खेल गांव को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की थी.

Back to top button