पंजाब सरकार ने लिया पराली प्रबंधन मशीनों के घोटाले में ये एक्शन

पंजाब में कृषि मशीनरी व पराली प्रबंधन से संबंधित मशीनों में बड़ा घोटाला सामने आया है। पराली प्रबंधन के लिए पंजाब सरकार किसानों सब्सिडी पर मशीनें मुहैया करवा रही है, जिसमें घोटाला होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पराली निस्तारण के लिए मशीनें को खरीदें बिना ही इसकी लाखों की सब्सिडी हड़प ली गई।
फरीदकोट और फाजिल्का में सबसे ज्यादा 1800 मामले आए हैं। इसके बाद से पंजाब सरकार द्वारा सभी जिलों में इसकी जांच के लिए टीमें भेजी गई है जो सब्सिडी पर खरीद मशीनों की जांच करेंगे। यह भी जानकारी मिली है इस घोटाले में कंपनियों के साथ-साथ अधिकारियों व किसानों की मिलीभगत सामने आई है। पंजाब सरकार को रिपोर्ट मिली थी कि फरीदकोट व फाजिल्का में मिलीभगत से कागजों पर मशीनो की फर्जी खरीद फरोख्त दिखाकर सब्सिडी की रकम हड़प ली गई है।
ऐसे हुआ खुलासा
कृषि विभाग के मुख्य कृषि अधिकारी ने खरीदी गई मशीनों की रिपोर्ट तैयार करके भेजनी थी। जब अधिकारी फरीदकोट व फाजिल्का में करीब 2000 किसानों के खेतों और घरों में कृषि मशनीरी की जांच की तो इसमें से सिर्फ 200 किसान द्वारा ही मशीने खरीदने की बात पता चली जिनके पास पूरे दस्तावेज भी थे। बाकी के 1800 किसानों के घरों व खेतों में मशीनें नहीं मिली और न ही कोई दस्तावेज मिले। कृषि अधिकारी द्वारा रिपोर्ट को पंजाब सरकार को भेजने के बाद जालंधर से विभाग की टीमों को भी फरीदकोट व फाजिल्का में जांच के लिए भेजा गया। इस दौरान भी 1800 फर्जी मामले सामने आए और मशीनरी बेचने को लेकर मिलीभगत पता चला। बता दें पंजाब सरकार कृषि मशीनरी व पराली प्रबंधन से संबंधित मशीनों के खरीद पर किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है।





