ये हैं BHU छात्राओं की 4 बड़ी परेशानि‍यां, पत्र ल‍िखकर की थी 3 डि‍मांड

वाराणसी. BHU में मचे बवाल के बीच छात्राओं का यूनिवर्सिटी के चीफ प्राक्टर को लि‍खा लेटर सामने आया है। ये लेटर छात्राओं ने 21 सि‍तंबर को नए महिला हॉस्टल में सिक्युरिटी के लिए लिखा था।
ये हैं BHU छात्राओं की 4 बड़ी परेशानि‍यां, पत्र ल‍िखकर की थी 3 डि‍मांड

लेटर में लि‍खीं ये चार परेशानियां

1. हॉस्टल से आने-जाने का रास्ता सेफ नहीं है। रात में सुरक्षा अधि‍कारी की तैनाती नहीं की गई है।
2. आए दिन रास्ते में छेड़छाड़ की घटनाएं होती रहती हैं।
3. अन्तर्राष्ट्रीय छात्राओं को भी इस क्षेत्र में अभद्रता का सामना करना पड़ा है, जोकि हमसब के लिए शर्मनाक है।
4. लड़के हॉस्टल के बाहर आकर आपत्ति‍जनक हरकतें करते हैं – जैसे @#$%$, पत्थर फेंकना, आपत्ति‍जनक शब्द बोलते हुए निकला।

ये हैं BHU छात्राओं की 4 बड़ी परेशानि‍यां, पत्र ल‍िखकर की थी 3 डि‍मांडये हैं छात्राओं की तीन डि‍मांड

1. आरक्षी (कॉन्टेबल) की तैनाती पूरी रात तक की जाए।
2. हॉस्टल क्षेत्र में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था की जाए।
3. हॉस्टल के रास्ते में होने वाली आपत्त‍ि‍जनक हरकतों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिए CCTV कैमरों की व्यवस्था की जाए।

नोट में लिखा- प्रशासन होगा जिम्मेदार

लेटर के आखि‍री में छात्राओं ने एक नोट लिखा है, ”अगर किसी छात्रा के साथ कोई अभद्र या कोई अनहोनी होती है तो उसका जिम्मेदार प्रशासन खुद होगा।”

 क्या है पूरा घटनाक्रम, कैसे हुई घटना की शुरुआत?

– आरोप है कि गुरुवार (21 सितंबर) रात बीएचयू कैम्पस में भारत कला भवन के पास आर्ट्स फैकल्टी की एक गर्ल स्टूडेंट के साथ तीन लड़कों ने छेड़छाड़ की थी। शोर मचाने पर भी 20 मीटर दूर खड़े सिक्युरिटी गार्ड्स ने कोई मदद नहीं की। विक्टिम ने हॉस्टल में आकर वार्डन से शिकायत की। चीफ प्रॉक्टर को भी सूचना दी। इसके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया।
– बीएचयू की गर्ल्स स्टूडेंट्स 22 सितंबर को सुबह इस घटना के विरोध में बीएचयू के मेन गेट पर प्रोटेस्ट करने पहुंचीं। 
– शनिवार-रविवार की रात अचानक स्टूडेंट्स पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद हालात बिगड़ गए। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे यूनिवर्सिटी के लड़के-लड़कियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और टू-व्हीलर्स फूंक दिए।
– मामला बढ़ने पर पुलिस फोर्स बीएचयू कैम्पस में घुस गई और हंगामा कर रहे स्टूडेंट्स को आने से रोका। वहीं, उपद्रव कर रहे स्टूडेंट्स को खदेड़ने के लिए पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग की गई। लाठीचार्ज और भगदड़ में तीन स्टूडेंट जख्मी हुए हैं। फिलहाल बीएचयू छावनी में तब्दील हो गया है। यूनिवर्सिटी में 2 अक्टूबर तक छुट्टी कर दी गई है।
Back to top button