मेथी में छिपे है ये अनेको फायदे, इस्तेमाल से पहले जरुर रखें इन बातों का ध्यान

मेथी (Methi) ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला साग है। मेथी खाने से बहुत फायदे (Methi Benefits) होते हैं। मेथी का फायदा (Methi Benefits) पाने के लिए आप इसे कई तरह से यूज कर सकते हैं। मेथी (Methi) में कई तरह के मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।

मेथी के पत्तों में आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस और प्रोटीन के साथ विटामिन K अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। जानिए मेथी खाने से शरीर को क्या-क्या फायदा मिलता है…

मेथी के फायदे (Methi Benefits)

  • मेथी पेट के लिए फायदेमंद होती है। इसके सेवन से पेट संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं
  • मेथी के बीज खाने से हाई बीपी, डायबिटीज, अपच जैसी बीमारियों में फायदेमंद होता है
  • मेथी के पत्तों की सब्जी अदरक, गर्म मसाला खाने से लो ब्लड प्रेशर और कब्ज में फायदा मिलता है
  • सुबह-शाम मेथी का पानी पीने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है
  • मेथी के सेवन से पाचन क्रिया सही रहती है। इसमें मौजूद पाचक एंजाइम अग्नाशय को ज्यादा क्रियाशील बनाते हैं
  • हरी मेथी खाने से ब्लड में शुगर लेवल सही रहता है। यही कारण है कि यह डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है
  • मेथी के बीज का पाउडर रोज एक चमच खाने से डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है
  • यदि मेथी के कुछ दाने रोज लिए जाएं तो मानसिक सक्रियता बढ़ती है।
 
 
Back to top button