न्यूमेरोलॉजिस्ट के कहने पर इन 10 सेलेब्स ने बदली नाम की स्पेलिंग, देखें लिस्ट

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपनी फिल्मों के अलावा भी अलग अलग वजहों से चर्चा में रहते हैं। कभी कोई सेलेब विवादों को लेकर खबरों में रहता है तो कभी कोई अपने लाइफस्टाइल को लेकर। वैसे कुछ बॉलीवुड सेलेब्स अपने नाम को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। दरअसल सिनेमा में कई ऐसे सेलेब्स मौजूद हैं, जिन्होंने न्यूमेरोलॉजिस्ट के कहने पर अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया है। इस लिस्ट में उर्फी जावेद से अजय देवगन तक का नाम शामिल है।

रानी मुखर्जी: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेसेस में शुमार रानी मुखर्जी ने भी अपनी नाम की स्पेलिंग बदली है। हालांकि एक्ट्रेस ने अपना नाम नहीं लेकिन सरनेम की स्पेलिंग बदली है। रानी पहले mukherji लिखती थीं, जबकि अब  mukerji लिखती हैं।

अजय देवगन: अजय देवगन ने एक ओर जहां जोरदार एक्शन से दिल जीता है तो दूसरी ओर अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से खूब हंसाया भी है। अजय देवगन ने अपने सरनेम से A हटाया था। अजय ने Devgan को Devgn कर लिया था।

आयुष्मान खुराना: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना न सिर्फ दर्शकों का तगड़ा एंटरटेनमेंट करते हैं बल्कि अपनी फिल्मों से कोई न कोई मैसेज भी देते हैं। आयुष्मान खुराना ने अपने नाम और सरनेम दोनों में ही चेंज किया है। पहले अभिनेता
Ayushman Khurana लिखते थे जबकि अब Ayushmann Khurrana लिखते हैं।

तुषार कपूर: अभिनेता तुषार कपूर का भी नाम उन सितारों की लिस्ट में शुमार है, जिन्होंने अपने नाम की स्पेलिंग बदली है। बता दें कि’गोलमाल’ फेम एक्टर पहले Tushar Kapoor लिखते थे, जबकि अब Tusshar Kapoor लिखते हैं।

करिश्मा कपूर: अपने वक्त पर खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से सभी की वाहवाही लूटने वालीं करिश्मा कपूर ने भी अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया था। करिश्मा ने अपने नाम से H हटा दिया था। पहले वो Karishma लिखती थीं, जबकि अब सिर्फ Karisma लिखती हैं।

उर्फी जावेद: अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा ही खबरों में रहने वालीं उर्फी जावेद ने एक नहीं बल्कि दो बार अपने नाम की स्पेलिंग चेंज की है। दरअसल सबसे पहले एक्ट्रेस अपना नाम Urfi लिखती थीं, लेकिन उसके बाद उन्होंने Urrfii लिखना शुरू किया और अब वो अपने नाम की स्पेलिंग Uorfi लिखती हैं।

सुनील शेट्टी: बॉलीवुड के अन्ना 60 का पड़ाव पूरा कर चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी फिटनेस देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। सुनील शेट्टी ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी दिल जीतने का हुनर रखते हैं। बता दें कि पहले वो अपना नाम Sunil लिखते थे लेकिन बाद में Suniel कर लिया।

राजकुमार राव: अपनी तगड़ी एक्टिंग के लिए खूब वाहवाही लूटने वाले अभिनेता राजकुमार राव ने भी अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया है और M जोड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले वो RajKumar लिखते थे लेकिन बाद में उन्होंने इसे RajKummar कर लिया।

जावेद जाफरी: मल्टी टैलेंटिड कहे जाने वाले अभिनेता जावेद जाफरी पहले अपना नाम Javed Jaafery लिखा करते थे, लेकि फिर उन्होंने इसे बदलकर Javed Jaffrey कर लिया। जावेद ने अपने सरनेम से A हटाया और F जोड़ा था।

रितेश देशमुख: अभिनेता रितेश देशमुख ऑफस्क्रीन जहां अपने क्यूट और हंसमुख अंदाज  के लिए जाने जाते हैं तो वहीं ऑनस्क्रीन वो लाजवाब एक्टिंग के लिए वाहवाही लूटते हैं। एक्टर ने अपने नाम में I जोड़ा है, पहले वो Ritesh लिखते थे और अब Riteish लिखते हैं।

Back to top button