यहां खिलाई गर्लफ्रेंड को चाट, तो कलेश पक्का है! 

आजकल हर सेक्टर में कॉम्पटीशन इतना ज्यादा है कि लोग मार्केटिंग के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. कोई कुछ अनोखा फूड कॉम्बिनेशन लाता है कि लोग उसकी दुकान पर आएं तो कोई अपनी दुकान के नाम में ही ऐसी क्रिएटिविटी इस्तेमाल करता है कि ये सुर्खियों में आ जाए. कुछ ऐसी ही एक दुकान इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

आपने दुकानों के एक से बढ़कर एक नाम सुने होंगे, हालांकि कई बार कुछ ऐसा भी देखने या सुनने को मिल जाता है, जो लोगों से झट से कनेक्ट हो जाता है. एक ऐसी ही चाट की दुकान चर्चा में है. इस दुकान का नाम ही ऐसा रखा गया है कि अगर कोई कपल यहां आ जाए, तो उसकी ज़िंदगी में कलेश तय है.

दुकान का नाम ‘एक्स गर्लफ्रेंड बंगारपेट चाट’
ये दुकान बेंगलुरू की है, जिसके बोर्ड पर लिखा गया है – ‘एक्स गर्लफ्रेंड बंगारपेट चाट’. इस चाट की दुकान की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट की गई, तो ये वायरल हो गई. इस पोस्ट में आप देख सकते हैं कि चाट की दुकान को एक्स गर्लफ्रेंड के नाम पर रखा गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा गया है – ‘अपने ब्रेकअप की चाट खाना चाहते हैं? अब डरने की ज़रूरत नहीं है.’

लोगों ने दिए गजब के रिएक्शन भी
इस पोस्ट को देखते ही हज़ारों लोगों ने लाइक किया है और प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. अब तक टूटे हुए दिल वालों के चाय और समोसे की दुकानें ही खुल रही थीं, लेकिन अब एक्स गर्लफ्रेंड के नाम की चाट देखकर लोग मज़े लेने लगे. एक यूज़र ने लिखा दुकान पर बैठा आदमी ज़रूर अपनी एक्स के बारे में सोच रहा है.

वहीं एक यूज़र ने लिखा ऐसा नाम रखने के लिए भी हिम्मत चाहिए.

इसके अलावा भी कई यूज़र्स ने कहा यहां गर्लफ्रेंडके साथ कोई नहीं जाना चाहेगा. कुछ लोग कहने लगे कि यहां जाकर अपी एक्स की और याद आने लगेगी.

Back to top button