UP में नवंबर महीने में फिर होगा मतदान, खाली है Lakhimpur Kheri के गोकर्णनाथ की सीट

UP Vidhansabah By Election Date : उत्तर प्रदेश में नवंबर महीने में फिर मतदान होगा। निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले की गोला गोकर्णनाथ (Gola Gokarannath) विधानसभा सीट के साथ ही छह राज्यों की सात सीटों पर उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।

लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा की सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक रहे अरविंद गिरि (Arvind Giri) के निधन के कारण खाली हो गई है। इस सीट से पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरि का बीते छह सितंबर को निधन हो गया था।

सात राज्यों में विधानसभा उप चुनाव

  1. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ
  2. महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट
  3. बिहार के मोकामा
  4. बिहार के गोपालगंज
  5. हरियाणा के आदमपुर
  6. तेलंगाना के मुनुगोडे
  7. ओडिशा के धर्म नगर सुरक्षित सीट पर विधानसभा के उप चुनाव होंगे

उप चुनाव के कार्यक्रम

विधानसभा उप चुनाव के लिए अधिसूचना सात अक्टूबर को जारी होगी। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है, नामांकन पत्रों की जांच 15 अकटूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। मतदान तीन नवंबर को प्रात: सात बजे से होगा। मतगणना छह नवंबर को की जाएगी।

Back to top button