शादी से पहले यहां नीलाम होती हैं लड़कियां, वजह जानकर हो जाओगे हैरान

भारत देश की गिनती विकासशील देशों में की जाती हैं। लेकिन आज भी भारत के गावों में ऐसे कई रीती-रिवाज चले आ रहे हैं जो भारत को आगे बढ़ने से रोकते हैं। आज भी देश के अधिकतर कोनों में कई तरह की कुप्रथाएँ चली आ रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक कुप्रथा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें शादी के लिए लड़कियों की नीलामी की जाती हैं। सुनने में अचरज लगता है कि ऐसी चीजें अभी भी होती है क्या। लेकिन ये सच है, तो चलिए जानते है इसके बारे में।

यूपी के जौनपुर जिले की ये सच्ची कहानी है जहां के लगभग आधा दर्जन गांव में सैकड़ों परिवार रहते हैं जो कि मंगता जाति के हैं। इनके परिवार में जैसे हीं किसी भी लड़की की उम्र शादी के लायक हो जाती है तो सार्वजनिक तौर पर शादी के लिए लड़कियों की नीलामी की जाती है।

जब कभी भी शादी के लिए लड़कियों की नीलामी की जाती है तो उसमें सिर्फ उसी समाज के लोगों को हिस्सा लेने का अधिकार होता है जो अधिक से अधिक बोली लगाता हो। जो सबसे अधिक बोली लगाता है उस लड़की को वही दुल्हन बना सकता है। मंगता जनजाति के लोग लड़कियों को समृद्धि का पर्याय मानते हैं। लड़कियों की शादी की उन्हें कोई चिंता नहीं होती।

Back to top button