गजब! इस अनोखे मुर्गे की हैं 3 टांगे, लोग देखते ही रह गए हैरान!

रोजाना कुछ न कुछ अजब-गजब देखने के लिए मिलता है. अब आप इस अनोखे मुर्गे के ही देख लिजिए. जो अपनी टांगों की वजह से चर्चा में आ गया है. आमतौर पर मुर्गे 2 टांगों वाले होते है. लेकिन इसकी टांगे 3 हैं. यूपी के बहराइच शहर में पिछले 8 से 10 सालो से चिकन शाप चला रहे हैं. आफताब आलम के पास बहुत सारे मुर्गे आते हैं. लेकिन इस बार तो कुछ अजूबा ही देखने को मिल रहा है.

अनोखा नस्ल का है मुर्गा
दुकान का संचालन करने वाले आफताब ने बताया है कि  मुर्गा ब्रायलर नस्ल का है यह एक प्रकार का पोल्ट्री पक्षी है. मुर्गे खासतौर पर मांस के लिए पाले जाते हैं. 60-70 दिन की अवधि में ही इनका का वजन करीब 2 किलोग्राम तक पहुंच जाता.

देखने के लिए उमड़ती है भीड़
चिकन शॉप के मालिक ने बताया है जब से इस दुकान पर मुर्गा आया है, लोग देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं. कुछ लोग तो मुर्गे की टांगे दिखाते हुए सेल्फी भी क्लिक कर रहे हैं.

कहां से आया अनोखा मुर्गा
दुकान मालिक आफताब आलम ने बताया, ‘उनके यहां जो मुर्गे खरीदे जाते हैं, वो होलसेल डीलरों से खरीदते हैं. खरीदते वक्त वजन कर लिया जाता है. इसी तरह खरीदे गए मुर्गों में से जब  जर तीन टांगों पर पड़ी,तो देखता रह गया.’ पहले उन्होंने अपनी आंखों को दो-चार बार बंद करके खोला. इसके बाद भी विश्वास नहीं हो रहा था. फिर इन्होंने मुर्गे को हाथ में उठाया और उसकी तीसरी टांग देखी. तब जाकर इनको यकीन हुआ. वाकई में इस मुर्गे की तीन टांग है. इसके बाद बात दूर-दूर तक फैल गई.

Back to top button