
देश से अब मॉनसून की वापसी हो रही है. जाते-जाते मानसून ने दिल्ली सहित कई शहरों को भिगो दिया. कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिली. दिल्ली में तीन दिन तक हुई लगातार बारिश के बाद सोमवार को राहत मिली, सोमवार को सुबह से ही हल्की धूप खिली रही. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में बादलों को डेरा तो रहेगा लेकिन बारिश नहीं होगी. इसके साथ ही अन्य राज्यों में भी मौसम की गतिविधियां कम देखने को मिलेंगी
महीने के अंत में इन राज्यों में होगी हल्की बारिश
मानसून की वापसी की लाइन खाजूवाला, बीकानेर, जोधपुर और नलिया से होकर गुजरती है. अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों और आसपास के मध्य भारत के कुछ हिस्सों से एसएम की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं. 27 से 30 तारीख के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में और 26-28 सितंबर, 2022 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट भारी गिरावट और गरज के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है
26 और 28 तारीख को असम और मेघालय में, 26 और मिजोरम में और 29 और 30 सितंबर, 2022 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट भारी गिरावट और गरज / बिजली के साथ छिटपुट से व्यापक हल्की / मध्यम वर्षा होने की संभावना है
जानिए कैसा रहेगा आज आपके शहर का तापमान
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा
अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा
भोपाल में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा
देहरादून में न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा
जयपुर में न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा
मुंबई में न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा
लखनऊ में न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा
गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा
जम्मू में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
लेह में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
पटना में न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
उत्तर प्रदेश में भी बारिश के आसार नहीं
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है. लेकिन अब यहां से भी मानसून की वापसी की बात कही जा रही है और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है. लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है..
अगले तीन-चार दिनों में हो जाएगी मानसून की वापसी
मौसम विभाग की मानें तो अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत सहित मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल हो गई हैं और अब इन राज्यों से मानसून की वापसी हो जाएगी. इस बीच कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं.
27 से 30 सितंबर तक इन राज्यों में होगी छिटपुट बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 27 से 30 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 27 और 28 सितंबर के दौरान तमिलनाडु , पुडुचेरी और कराईकल में हल्की से भारी बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं, 28 सितंबर को असम और मेघालय में, 29 और 30 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ हल्की से भारी बारिश हो सकती है.