वॉलीबॉल खेल कर घर लौट रहे युवक पर कार सवार शिअद के पूर्व सरपंच के बेटे ने गोली चला दी..

वॉलीबॉल खेल कर घर लौट रहे युवक पर कार सवार शिअद के पूर्व सरपंच के बेटे ने गोली चला दी। ये गोली युवक के बाजू में जा लगी। युवक का काफी खून बहने की वजह से उसकी हालत गंभीर हो गई।

 लुधियाना में नेता के बेटे की दबंगई देखने को मिली है। शिअद के पूर्व सरपंच के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक पर गोली चलाई। 15 मई की इस घटना में करीब 14 से ज्यादा लोग शामिल थे। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत में पेश किया, जहां दो मुख्य आरोपितों को रिमांड पर भेज दिया गया है।

वॉलीबॉल खेल कर घर लौट रहे युवक पर कार सवार शिअद के पूर्व सरपंच के बेटे ने गोली चला दी। ये गोली युवक के बाजू में जा लगी। युवक का काफी खून बहने की वजह से उसकी हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दो आरोपित गिरफ्तार

गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब थाना डेहलों पुलिस ने गांव झम्मट निवासी कमलजीत सिंह, गुरसिमरन सिंह, गांव कलाड़ निवासी जगजीत सिंह, सुखविंदर सिंह तथा उनके 10 अज्ञात साथियों पर हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट तथा अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने कमलजीत सिंह तथा गुरसिमरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

असलहा और कारतूस बरामद

गौरतलब है कि पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की है। पुलिस ने कमलजीत सिंह तथा गुरसिमरन सिंह के कब्जे से लैंसर कार, एक रिवाल्वर, 4 जिंदा कारतूस तथा 3 चले हुए खोल बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों को बुधवार अदालत में पेश किया। जहां से रिमांड हासिल करने के बाद कड़ी पूछताछ की जा रही है।

क्या है मामला

एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव नंगल निवासी प्रदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 15 मई की रात 9.15 बजे वो अपने दोस्त हरविंदर सिंह के साथ गांव गोपालपुर में वॉलीबॉल खेल कर अपने मोटरसाइकिल पर घर लौट रहा था। गांव नंगल के निकट मोटरसाइकिल की लाइट में उसे 8-10 लोग खड़े नजर आए। उसी दौरान वहां लैंसर कार में आए 4-5 लोगों ने उन्हें धमकाते हुए वहां से भाग जाने के लिए कहा। उनमें से एक ने रिवाल्वर निकाल कर उसकी तरफ सीधा फायर कर दी, जो उसकी बाजू में लगा। उसके बाद वो लोग आपस में उलझ गए।

अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस

प्रदीप को पहले डेहलों तथा उसके बाद लुधियाना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पड़ताल के दौरान पुलिस को आरोपितों के नाम पता चले। जसविंदर सिंह ने कहा कि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Back to top button