युवक को 10 दिनों से खोज रहे थे परिजन 20 फिट ऊपर लटकता मिला शव

एक 28 वर्षीय युवक अपने घर से अचानक 10 दिन पहले लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार को दूसरे थाना क्षेत्र में सुनसान स्थान पर लगे एक यूकेलिप्टस के पेड़ पर 15 से 20 फीट की ऊंचाई पर युवक का शव लटकता पाया गया। पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया। तो घर पर कोहराम मच गया।

गोंडा जिले के छपिया थाना के हथियागढ चौकी क्षेत्र के मसकनवा गौराचौकी मार्ग स्थित सब्बनजोत गांव के पास खेत में काम करने गए ग्रामीणों को बदबू का एहसास हुआ। जिसके बाद ग्रामीणों ने बदबू आने के स्थान की खोज करने पर पाया कि यूकेलिपस्टिक के पेड़ में रस्सी के सहारे युवक का शव लटक रहा है। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर में यह बात पूरे गांव में फैल गई। ग्रामीण के सूचना पर हथियागढ़ चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। युवक का शव पेड़ पर काफी ऊंचाई पर था। जिसके लिए पुलिस वालों ने सीढ़ी आदि मंगवा कर कड़ी मशक्कत के बाद लटक रहे शव को नीचे उतारा। प्रथम दृष्टया शव दो तीन दिन पुराना लग रहा था। सूचना पर छपिया थाना प्रभारी भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मृतक का शिनाख्त खोड़ारे थाना के गांव लालडीह केशव नगर ग्रट के रहने वाले रामदीन के पुत्र 28 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में की।

युवक 10 दिन पहले घर से अचानक हुआ लापता
पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया। तब ज्ञात हुआ कि मृतक 5 दिसंबर को घर से लापता हो गया था। इसके बाद परिजन आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारी में खोजबीन किया जब कहीं भी उसका सुराग नहीं लग सका। तब परिजनों ने खोडारे पुलिस में शुक्रवार को गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। खोडारे प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पांच दिसंबर को युवक अपने घर से गायब हो गया था। इसके बाद शुक्रवार को परिजनों ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों का मानना था कि युवक दिमाग की रुप से स्वस्थ नहीं है।
प्रभारी निरीक्षक बोले- पहचान के बाद पीएम के लिए भेजा गया
छपिया थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार वर्मा ने दूरभाष पर बताया कि घटना की सूचना मिली थी। शव को पेड़ से उतरवा कर, शिनाख्त कराई गई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Back to top button