शारीरिक संबन्ध बनाने के बाद भी नहीं खुला लड़कियों से शादी करने वाली इस महिला का राज

लड़कियों से शादी का शौक रखने वाली इस महिला का राज उसकी पत्नियों के सामने इस वजह से नहीं खुल पाया।
कृष्णा सेन की कारगुजारियों के चलते रिश्तेदार भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं। पुलिस ने जांच के दौरान अभी तक दस लाख से अधिक की ठगी पकड़ी है। काठगोदाम की एक युवती ने कृष्णा सेन के खिलाफ थाने में दहेज उत्पीड़न की शिकायत की थी। आरोप था कि कृष्णा ने युवक बनकर दो युवतियों से शादी कर ली थी। वह सेक्स टॉय के सहारे दोनों युवतियों को धोखा देती रही।
पुलिस जांच में पता चला है कि उसने फर्नीचर और अन्य सामानों के लिए जो चेक जारी किए थे वे बाउंस होने वाले हैं। पुलिस ने जब कृष्णा सेन के प्राइवेट बैंक के खाते की जांच की तो दस लाख से अधिक का फर्जीवाड़ा प्रकाश में आया है। इस फर्जीवाड़े में रिश्तेदारों की भूमिका भी संदिग्ध है।
इसलिए पुलिस रिश्तेदारों की भी जांच कर रही है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस ने जांच के दौरान काफी दस्तावेज इकट्ठा किए हैं। कृष्णा द्वारा एक प्राइवेट बैंक में खोला गया खाता भी प्रकाश में आया है। सबूत के साथ 24 घंटे के अंदर कृष्णा की गिरफ्तारी तय है।
काठगोदाम पुलिस की जांच से पता चला कि पुलिस के शिकंजे में आई कृष्णा सेन ने अलीगढ़ के एक कॉलेज से इंटर तक की पढ़ाई की है। अक्टूबर 17 में उसके खिलाफ 323, 504, 506, 494, 498 ए, 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। युवक की जगह लड़की होने की बात सामने आने पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराएं समाप्त कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी की 417, 419, 467, 68, 71, 420 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।